क्रिकेट

IPL VIRAL VIDEO: शशांक सिंह ने मैदान पर कर दी बड़ी गलती, भड़क उठे कोच रिकी पोंटिंग, यहां देखिए

IPL Viral Video: आईपीएल 2026 का धमाल जारी है और साथ ही जारी है सोशल मीडिया पर हर मैच के बाद कुछ नया वायरल होने का सिलसिला। ताजा मामला पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले से जुड़ा है, जिसमें शशांक सिंह पर मैच के बीच मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भड़क उठे। यहां जानिए आखिर हुआ क्या था और देखिए वायरल वीडियो।

Image

रिकी पोंटिंग अपने खिलाड़ी शशांक सिंह पर भड़क उठे (AP/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • शशांक सिंह पर बीच मैच भड़क उठे कोच पोंटिंग
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ricky Ponting-Shashank Singh Controversy: आईपीएल में एक तरफ जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टक्कर का रोमांच फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे वाकये भी होते रहते हैं जो विवाद का रूप लेते हैं और मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी चर्चा होती रहती है। रविवार रात आईपीएल 2026 के 29वें मैच में जब पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक रनों से भरपूर मैच हुआ, तब वहां भी एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला जो देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

इस मैच में पंजाब ने 254 रन बनाए थे और जवाब में लखनऊ ने भी काफी कोशिशों के बाद 200 रन बनाए लेकिन वे 54 रनों से चूक गए। इी के साथ पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, जीत के बावजूद, पंजाब किंग्स के शानदार बल्लेबाज शशांक सिंह का मैदान पर एक बेहद खराब दिन साबित हुआ। मामला यहां तक गया कि पंजाब किंग्स के मुख्य कोच कोच रिकी पोंटिंग भी नाराज हो गए। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद, पोंटिंग और शशांक ने मैदान पर एक हल्का पल साझा भी किया।

आखिर हुआ क्या था?

दरअसल, शशांक सिंह ने लखनऊ के खिलाफ दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान लखनऊ के बल्लेबाजों के तीन कैच छोड़ दिए। उन्होंने पारी की शुरुआत में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन का कैच छोड़ दिया। इसके बाद, 18वें ओवर में, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शानदार बैटर एडेन मार्कराम के एक शॉट को गलत समझा, जिससे गेंद उनके सिर के ऊपर से छह रन के लिए चली गई और ये कैच की संभावना भी समाप्त हो गई। इससे रिकी पोंटिंग, जो डगआउट में बैठे थे, बेहद नाराज नजर आए और झल्ला उठे। ये बस यहीं खत्म नहीं हुआ, पारी के 19वें ओवर में शशांक सिंह ने एक बार फिर मुकुल चौधरी का कैच छोड़ दिया, इस तरह खेल में उन्होंने तीन बड़े मौके गंवा दिए।

मुकाबला खत्म होने के बाद पोंटिंग ने दिखाया बड़प्पन

मैच समाप्त होने के बाद, जब पंजाब किंग्स ने लगातार अपनी छठी जीत दर्ज की। जैसे ही टीमें एक-दूसरे से हाथ मिला रही थीं, शशांक सिंह रिकी पोंटिंग की ओर बढ़े। हालांकि, पोंटिंग ने उन पर कोई गुस्सा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने शशांक को देखकर मुस्कुराया और उन्हें झट से गले लगा लिया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article