क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (19 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, PBKS vs LSG T20 Match, पंजाब किंग्स का विजय अभियान जारी, लखनऊ को पटखनी देकर जड़ा जीत का छक्का, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 19 April, 2026, PBKS vs LSG, kal ka match kaun jeeta: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 54 रन के अंतर से पटखनी देकर सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Image

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 19 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) PBKS vs LSG kal ka IPL Match kaun jeeta: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का विजय अभियान आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। पंजाब किंग्स ने रविवार शाम खेले गए सीजन के 28वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन के अंतर से पटखनी देकर सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की और 11 अंक के साथ अंक तालिका में अपना वर्चस्व बरकरार रहा है। अबतक टूर्नामेंट में अजेय रहे पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य की 37 गेंद में 93 रन और कूपर कोनोली की 46 गेंद में 87 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 255 रन के लक्ष्य का पीछ करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बना सकी। लखनऊ के लिए ऋषभ पंत ने 43(23), एडेन मार्करम ने 42(22) और मिचेल मार्श ने 40(28) रन की पारी खेली। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पंजाब ने पहली गेंद पर गंवाया विकेट

पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी उतरी। पारी की तीसरी गेंद में प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बगैर मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच दे बैठे। 3 रन के स्कोर पर पंजाब ने पहला विकेट गंवाया।

प्रियांश और कोनोली ने मचाया धमाल

प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कूपर कोनोली ने प्रियांश आर्य के साथ मिलकर चौकों छक्कों की झड़ी लगी दी। पंजाब ने 5.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। दूसरे विकेट के लिए प्रियांश और कोनोली ने अर्धशतकीय साझेदारी 31 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में 31 रन का योगदान प्रियांश ने और 19 रन का कोनोली ने दिया। इसके बाद प्रियांश ने अपना अर्धशतक 19 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया और पंजाब को 8.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।

कोनोली ने जड़ा 35 गेंद में अर्धशतक

दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी को जारी रखते हुए दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद कोनोली ने अपना अर्धशतक 35 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। पंजाब ने 12.1 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद 70 गेंद में दोनों ने 150 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली।

शतक से चूके कोनोली और प्रियांश

प्रियांश और कोनोली ने पंजाब किंग्स को 185 रन तक पहुंचा दिया। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोनोली को प्रिंस यादव ने एम सिद्दार्थ के हाथों कैच करा दिया। कोनोली 87(46) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। कोनोली के आउट होते ही 182(80) रन की साझेदारी टूट गई। इसके बाद प्रियांश भी 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश एम सिद्धार्थ की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। प्रियांश 37 गेंद में 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वो 7 रन के अंतर से शतक से चूक गए। प्रियांश ने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के जड़े। 187 के स्कोर पर पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए।

17वें ओवर में 200 रन के पार पहुंचा पंजाब

प्रियांश और कोनोली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला। लेकिन श्रेयस 5(6) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टोइनिस और नेहाल वढेरा ने टीम को 16.3 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। 208 के स्कोर पर वढेरा को सिद्धार्थ ने पवेलियन वापस भेज दिया। वढेरा ने 13(7) रन बनाए।

पंजाब ने बनाए 7 विकेट पर 254 रन

अंत में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 250 रन के पार पहुंचा दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शशांक सिंह 17(6) और आखिरी गेंद पर स्टोइनिस 29(16) रन बनाकर रन आउट हो गए। मार्को यानसेन 1(1) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की टीम अपने घर पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यह आईपीएल 2026 में किसी भी टीम का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article