क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: अजेय पंजाब किंग्स टॉप पर, बॉटम पर 5 बार की चैंपियन मुंबई, जानें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और कौन है विकेट चटकाने में अव्वल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2026, 11:48 PM IST

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप लिस्ट: आईपीएल के 29वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में बदलाव आया है। प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर बनी हुई है।

Image

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल 2026 (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजय रथ जारी है। लखनऊ के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने 54 रन से आसान जीत दर्ज कर ली। लखनऊ के सामने 255 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने टॉप पर अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली। 54 रन की जीत के बाद पंजाब के नेट रन रेट में भी बड़ा बदलाव आया है।

PBKS vs LSG मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स65/1011+1.420
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5418+1.503
3राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
4सनराइजर्स हैदराबाद6336+0.566
5दिल्ली कैपिटल्स5326+0.310
6गुजरात टाइटंस5326+0.018
7चेन्नई सुपर किंग्स6244-0.780
8लखनऊ सुपर जायंट्स6244-1.173
9कोलकाता नाईट राइडर्स7153-0.879
10मुंबई इंडियंस5142-1.076

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 29वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में अहम बदलाव आया है। चेन्नई के खिलाफ 59 रन की पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन ने टॉप पर जगह बना ली। क्लासेन के नाम अब 6 मैच में 283 रन हो गए। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 251 रन के साथ नंबर दो पर खिसक गए हैं। नंबर 3 आरसीबी के बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 247 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं जबकि 246 रन के साथ वैभव सूर्यवंशी ने चौथे पोजिशन पर जगह बना ली है। 5वें नंबर पर 230 रन के साथ रजत पाटीदार हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 29वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। लखनऊ के युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने 11 विकेट के साथ नंबर दो पर जगह बना ली है जबकि 13 विकेट के साथ अंशुल कंबोज टॉप पर हैं। 11 विकेट चटकाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। 10-10 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई क्रमश: चौथे और 5वें नंबर पर हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article