क्रिकेट

IPL 2023: हार कर भी पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास,जो पिछले 15 सीजन में नहीं हुआ वो कर दिखाया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 4, 2023, 08:30 AM IST

शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मोहाली में खेले गए मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो पिछले 15 सीजव में नहीं हुआ।

Image

पंजाब किंग्स (साभार IPL/BCCI)

मोहाली: शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को बुधवार को मोहाली में खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 6 विकेट अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने जीत के लिए मिले 215 रन के लक्ष्य को 6 विकेट और 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मुंबई की जीत की इबारत लिखी। सूर्या ने जहां 31 गेंद में 66 रन की पारी खेली वहीं ईशान किशन ने 41 गेंद में 75 रन की पारी खेली।

टिम डेविड और तिलक वर्मा ने कराया बेड़ा पार

अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने 19(10) और तिलक वर्मा ने 26(10) की आतिशी पारियां खेलकर टीम का बेड़ा पार लगा दिया। यह मुंबई की पिछले सात मैच में पांचवीं और किसी भी टीम की मोहाली में लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की गई सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले कोई भी टीम 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का मोहाली में सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई थी।

लगातार चार मैच में 200+ स्कोर करने वाली पहली टीम

पंजाब की टीम को भले ही इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उसने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया जो उससे पहले आईपीएल के 15 साल के इतिहास में नहीं हुआ। पंजाब किंग्स आईपीएल में लगातार चार मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। ये सिलसिला 22 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हुआ था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 8 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था और अंत में 13 रन से जीत हासिल की थी।

चार में से जीते दो मुकाबले

इसके बाद लखनऊ के खिलाफ मोहाली मे जीत के लिए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 201 रन बना सकी। उसके बाद सीएसके के खिलाफ चेन्नई में जीत के लिए मिले 201 रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया और अब अपने घर पर पहले बल्लेबाजी करते चार मैच में एक बार फिर 200 रन के आंकड़े को पार किया और अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। लेकिन दुर्भाग्यवश उसे हार का मुंह देखना पड़ा। पिछले चार मुकाबलों में से पंजाब को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। दोनों हार उसे मोहाली में मिली जबकि जीत मुंबई और चेन्नई में हासिल हुई।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article