क्रिकेट

Prasidh Krishna Injured: कन्कशन के कारण मैच के बीच से हटे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, इस खिलाड़ी को मिला मौका

टीम इंडिया के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए कन्कशन का शिकार होकर मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इस खिलाड़ी को मौका मिला है।

Image

प्रसिद्ध कृष्णा(फोटो क्रेडिट BCCI X)

लखनऊ: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बुधवार को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हेलमेट पर गेंद लगने के चलते कन्कशन (सिर पर चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) के कारण मैच के बीच से हटना पड़ा। पारी के 39वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन की गेंद प्रसिद्ध के हेलमेट पर लगी और प्रोटोकॉल के अनुसार टीम के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनका कन्कशन परीक्षण कराया।

कर्नाटक के इस तेज गेंदबाज ने परीक्षण के बाद भी बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन तीन ओवर बाद ही मैदान छोड़कर चले गए जिससे बी साई सुदर्शन के साथ आठवें विकेट के लिए उनकी शानदार साझेदारी का अंत हुआ। विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर प्रसिद्ध की जगह कन्कशन स्थानापन्न के तौर पर आए। टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,'वह फिलहाल ठीक लग रहे हैं। हम उन पर नजर रख रहे हैं और कल कोई फैसला किया जाएगा।'

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में प्रसिद्ध का गेंदबाजी प्रदर्शन सामान्य रहा और उन्होंने 17 ओवर में 76 रन देकर सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे का एकमात्र विकेट लिया। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article