क्रिकेट

'500 करोड़ रुपए गए पानी में..' स्टेडियम की छत से टपकने लगा पानी, PCB की घनघोर बेइज्जती

Water Leakage in Gaddafi Stadium: पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्टेडियम माने जाने वाले गद्दाफी मैदान का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक बार फिर से बेइज्जती हो गई है। दरअसल स्टेडियम में छतों से पानी लीक हो रहा है इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

Image

गद्दाफी स्टेडियम लीकेज (फोटो- AP/X)

Water Leakage in Gaddafi Stadium: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से लगातार हो रही बेइज्जती रुकने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान पहले से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है वहीं अब वहां के स्टेडियम के भी हालात खराब होने के वीडियो सामने आ रहे हैं। दरअसल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच को बारिश और मैदान की खराब हालत के कारण रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में 273 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू होने से पहले ही मैच रद्द हो गया। मैच में मैदान के खराब ड्रेनेज सिस्टम को लेकर भी सवाल उठे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर इस घटना के बाद कड़ी आलोचना हो रही है। गद्दाफी स्टेडियम का हाल ही में 18 अरब पाकिस्तानी रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया था, लेकिन मैदान की हालत और ड्रेनेज सिस्टम की खराबी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदन लाल ने कहा, "यह पाकिस्तान के लिए एक बुरा विज्ञापन है। स्टेडियम का नवीनीकरण ठीक है, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम और सुपर सोपर को पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मैंने कल का मैच देखा और पानी निकालने का तरीका बहुत खराब था।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

गद्दाफी स्टेडियम की हालत को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्टेडियम के शौचालय की छत से पानी लीक होते देखा जा सकता है। दर्शक दीर्घाओं में भी पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो स्टेडियम के नवीनीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

117 दिनों में हुआ था नवीनीकरण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गद्दाफी स्टेडियम का नवीनीकरण सिर्फ 117 दिनों में किया गया था। हालांकि, शौचालय की छत से पानी लीक होने और मैदान पर पानी जमा होने की घटनाओं से साफ है कि यह नवीनीकरण अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article