क्रिकेट

पाकिस्तान के मोहसिन नकवी बनेंगे एशियाई क्रिकेट काउंसिल के नए अध्यक्ष

PCB President Mohsin Naqvi to become new ACC Chief: पीसीबी के निवर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ‘रोटेशन’ नीति के अंतर्गत इस साल के अंत में इसके अगले अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह निवर्तमान एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल का विस्तार मिला था।

Image

मोहसिन नकवी बनेंगे नए एसीसी अध्यक्ष (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहसिन नकवी बनेंगे नए एसीसी अध्यक्ष
  • निवर्तमान पीसीबी प्रमुख हैं मोहसिन नकवी
  • इस साल के अंत में संभाल सकते हैं पद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के निवर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ‘रोटेशन’ नीति के अंतर्गत इस साल के अंत में इसके अगले अध्यक्ष बनने को तैयार हैं।

हाल में एसीसी की बैठक में अध्यक्ष पद के मामले पर चर्चा की गई थी जिसमें नकवी अगले प्रमुख बनने की दौड़ में हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘जब एसीसी इस साल के अंत में बैठक करेगी तो यह पुष्टि करेगी कि नकवी दो साल के कार्यकाल के लिए अगले अध्यक्ष होंगे।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह निवर्तमान एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें इस साल जनवरी में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एक साल का विस्तार मिला था।

सूत्र ने कहा, ‘‘जब जय शाह पद से हटेंगे तो पीसीबी प्रमुख कार्यभार संभालेंगे। ’’ एसीसी ने हाल में एशिया कप 2025 के मेजबानी अधिकार भारत को दिये थे जिसमें यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जायेगा जबकि 2027 चरण वनडे प्रारूप में बांग्लादेश में खेला जायेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article