क्रिकेट

PBKS vs RCB Match Toss Update: आज का टॉस कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

PBKS vs RCB Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पंजाब किंग्स से भिड़ंत हो रही है। यह मैच पंजाब के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम का मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं पंजाब की टीम ने भी दमखम दिखाया है। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टॉस विजेता

Who Won the toss today PBKS vs RCB IPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के क्वालिफायर 1 में एक धमाकेदार मैच खेला जाने वाला है। इसमें एक तरफ जहां अंक तालिका में नंबर एक पर फिनिश करने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) होगी वहीं दूसरी ओर नंबर 2 पर फिनिश करने वाली टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) होने वाली है। इस खास मुकाबले का आयोजन मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करने वाले हैं। इन दोनों ही टीमों ने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है और वे इस मैच को जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड (PBKS vs RCB Head to Head)

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स की टीमें इससे पहले आईपीएल 2025 में दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन दो मुकाबलों में जहां बेंगलुरू ने पंजाब को उसके घर में शिकस्त दी, वहीं पंजाब की टीम ने आरसीबी को उसके घर में मात दी थी। अब तक आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें 18 मुकाबलों में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की है जबकि 17 मैचों में बेंगलुरू विजयी रही। आज का मुकाबला मुल्लानपुर में होने वाला है। इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मैच हुआ है और उस मुकाबले में आरसीबी ने मेजबान टीम को शिकस्त दी थी।

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के पहले क्वालीफायर मैच की पिच रिपोर्ट (PBKS vs RCB Qualifier 1 Pitch Report)

आईपीएल 2025 प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) पर होगी। इस मैदान पर रनों की झड़ी लगती नजर आ सकती है वहीं शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद भी मिल सकती है। अब तक आईपीएल 2025 में तीन पारियों में यहां स्कोर 200 रन के पार जा चुका है जबकि तीन पारियों में स्कोर 150 रन के पार गया। यहां बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों ही उतने बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं जितने बल्लेबाज।

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2025 में टीमें (Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru IPL 2025 Squads)

पंजाब किंग्स आईपीएल टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, विजयकुमार विशक, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, यश ठाकुर और जोश इंग्लिस।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल टीमः जितेश शर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, देवदत्त पडिक्कल और नुवान तुषारा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PBKS vs RCB Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन , जितेश शर्मा (कप्तान/विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) प्लेइंग 11:

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

पीबीकेएस बनाम आरसीबी टॉस का समय (PBKS vs RCB Toss Time)

पीबीकेएस बनाम आरसीबी के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

पीबीकेएस बनाम आरसीबी टॉस की जगह (PBKS vs RCB Toss Venue)

पीबीकेएस बनाम आरसीबी के बीच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

पीबीकेएस बनाम आरसीबी आज का टॉस किसने जीता (PBKS vs RCB Toss Win Today)

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article