स्पोर्ट्स

डबल सफलताः एशियन गेम्स में भारत ने शूटिंग स्कीट इवेंट में कांस्य पदक जीता, सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने इतिहास का पहला मेडल पक्का किया

India In Asian Games 2026: जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत को दो बड़ी और खास सफलताएं हाथ लगी हैं। एक तरफ शूटिंग में स्कीट इवेंट में भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जबकि, दूसरी तरफ सॉफ्ट टेनिस इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के जय मीना ने इस खेल में इतिहास का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है।

Image

भारतीय स्कीट टीम ने जीता कांस्य, जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास (X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत को बुधवार को दो बड़ी सफलताएं मिल गई हैं। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग में अपना छठा मेडल जीता। राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने कुल 331 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। वहीं, दूसरी तरफ एक बड़ी कामयाबी सॉफ्ट टेनिस में लगी है। भारत को सॉफ्ट टेनिस में पहला एशियन गेम्स मेडल मिलने वाला है। इस सफलता को भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीना ने अंजाम दिया है जो सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं यानी उन्होंने कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया है, जो कि भारत का इस खेल के इतिहास में पहला एशियाड मेडल होगा। अगर जय मीना सेमीफाइनल से आगे जाने में सफल रहती हैं तो देश ऐतिहासिक सिल्वर या गोल्ड की उम्मीद भी कर सकता है।

निशानेबाजीः स्कीट इवेंट में कांस्य पदक

स्कीट इवेंट में हर शूटर को कुल 125 पॉइंट्स में से ज़्यादा से ज़्यादा पॉइंट्स हासिल करने की कोशिश करनी होती है। परिनाज़ और राइज़ा, दोनों ने 125 में से 111 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि माहेश्वरी ने 109 पॉइंट्स के साथ पोडियम पर जगह बनाई। अब शूटिंग रेंज से भारत के नाम चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज़ मेडल हो गए हैं।

सॉफ्ट टेनिस इवेंट में इतिहास का पहला पदक पक्का

एशियाई खेलों में पुरुषों के सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट में, भारत के जय मीना ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को सात गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपने लिए एक मेडल पक्का करके इतिहास रच दिया। सॉफ्ट टेनिस में एशियाई खेलों में भारत का यह पहला मेडल है। अपने तीसरे एशियाई खेलों में खेलते हुए, मीना ने नुगुइट को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने 2018 और 2022 के एशियाई खेलों में भी हिस्सा लिया था। इससे पहले, मीना ने ग्रुप D में पाकिस्तान के अराइन हुसैन को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article