स्पोर्ट्स

भारत को एशियन गेम्स में मिली सबसे बड़ी निराशा, मनु भाकर फाइनल में मेडल के आस-पास भी नहीं रहीं

एशियन गेम्स के महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी। ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। वह मेडल के आस-पास तक नहीं पहुंच पाईं।

Image

मेडल नहीं जीत सकीं मनु भाकर।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को एशियन गेम्स में निराशा हाथ लगी। शूटिंग में मेडल की दावेदार रहीं मनु भाकर के हाथ खाली रहे। फाइनल में जगह बनाने के बाद भाकर मेडल रेस में बहुत पीछे रह गईं। मनु भाकर के हारने से भारत को शूटिंग इवेंट में सबसे बड़ी निराशा हाथ लगी।

एशियन गेम्स के महिलाओं की 10m एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाकर मनु भाकर ने उम्मीद जगाई थी। जबकि भारत की ही अन्य शूटर सुरुचि इंदर सिंह और ईशा सिंह मेडल राउंड में जगह बनाने से चूक गईं थी। फाइनल के कड़े मुकबले में मनु भाकर 181.1 का स्कोर बनाकर पांचवें स्थान पर रहीं। अब 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी, जिसमें वह मौजूदा चैंपियन हैं।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के नतीजे

दक्षिण कोरिया की चू गाउन ने 246.3 के एशियाई रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। चीन की शेन यियाओ ने 241.3 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि उनकी हमवतन जियांग रैनक्सिन ने 221.6 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

18वें शॉट के बाद बाहर होने पर मनु भाकर 181.1 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। चेंग येन-चिंग 200.7 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं और 20वें शॉट के बाद बाहर हो गईं। वियतनाम की गुयेन थुई ट्रांग छठे स्थान पर रहीं, जबकि कजाकिस्तान की वेलेरिया पोपेलोवा और ईरान की सामियेह यासी क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहीं।

महिला टीम भी मेडल से चूकी

टीम इवेंट में भारत वियतनाम से मेडल से चूक गया। दोनों टीमों का स्कोर 1719 पर बराबर रहा, लेकिन 'इनर 10s' की गिनती कम होने के कारण भारत चौथे स्थान पर रहा। भारत ने अब तक शूटिंग में 7 मेडल जीते हैं, जिसमें चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामलि हैं। हालांकि, शूटिंग का गोल्ड मेडल अभी तक नहीं मिल पाया है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article