क्रिकेट

PBKS vs RCB IPL Final Match Dream 11 Prediction: 9 साल बाद आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs RCB IPL Final Match Dream 11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket Tips, Playing 11, Narendra Modi Cricket Stadium Weather Report: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज बेंगलुरु और पंजाब के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (साभार-TNN)

PBKS vs RCB IPL Final Match Today Dream 11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इन दो टीमों के फाइनल में पहुंचने से एक बात तो तय है कि इस बार फैंस को नया आईपीएल चैंपियन मिलने वाला है। इससे पहले पंजाब साल 2014 फाइनल में पहुंची थी जबकि आखिरी फाइनल आरसीबी ने साल 2016 में खेला था, लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना दोनों पिछले 18 साल से देख रहे हैं। आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल है जबकि श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान यह तीसरा फाइनल होने वाला है अब तक खेले गए दो फाइनल में एक में उन्हें जीत मिली है जबकि दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था।

आरसीबी के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player in RCB)

इस बार आरसीबी की बात करें तो वह एक टीम की तरह खेली है। हर साल विराट के ईर्द-गिर्द घूमने वाली इस टीम में इस बार सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। यही कारण है कि पिछले 15 मैच में 9 अलग-अलग खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। हमेशा की तरह इस बार भी विराट कोहली 603 रन बनाकर इस टीम के मुख्य स्तंभ रहे हैं। हालांकि, इस बार उनका साथ फिल सॉल्ट, मयंक अग्रवाल, कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने कई मौकों पर दिया है।

गेंदबाजी की बात करें तो इस बार जोश हेजलवुड सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर उभरे हैं। फाइनल में भी उनकी गेंदबाजी पर खास नजर होगी। 11 मैच में 21 विकेट लेकर हेजलवुड टॉप पर हैं जबिक क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार 15-15 विकेट चटका चुके हैं। पिछले कुछ मैचों की बात करें तो सुयश शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की है।

पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Punjab Kings)

पंजाब किंग्स की बात करें तो इस बार अनकैप्ड खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाया है। 603 रन बनाकर अय्यर इस टीम के टॉप बल्लेबाज हैं जबकि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। प्रभसिमरन ने 523 जबकि प्रियांश ने 451 रन बनाए हैं। इसके अलावा नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने भी मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी की है।

गेंदबाजी में आरसीबी की तुलना में पंजाब किंग्स थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। मार्को यान्सेन के जाने के बाद गेंदबाजी में समस्या आई है। अर्शदीप सिंह 18 विकेट लेकर टॉप पर हैं। चहल के आने से पंजाब किंग्स की गेंदबाजी में थोड़ी मजबूत नजर आ रही है। चहल 15 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं।

आरसीबी और पीबीकेएस की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs PBKS Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार
ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई
गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, विजय कुमाव वैशाख, अर्शदीप सिंह, यश दयाल
कप्तान श्रेयस अय्यर
उप-कप्तान फिल सॉल्ट

आरसीबी और पीबीकेएस की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs PBKS Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस, जितेश शर्मा
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अर्शदीप सिंह
कप्तान विराट कोहली
उप-कप्तान श्रेयस अय्यर

आरसीबी और पीबीकेएस की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs PBKS Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अर्शदीप सिंह
कप्तान विराट कोहली
उप-कप्तान जोश इंग्लिस

टीम इस प्रकार हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल.

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।

आरसीबी वर्सेज पीबीकेएस हेड टू हेड स्टैट्स

श्रेणीटीम Aटीम B
खेले गए मैच3636
जीते गए मैच1818
हारे गए मैच1818
बिना परिणाम के मैच00
सर्वोच्च स्कोर241232
न्यूनतम स्कोर8488

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए पिछले 5 आईपीएल मैचों का रिकार्ड्स

तारीखदोनों टीमेंमैच का स्कोरकार्डमुकाबले का नतीजा
19 अप्रैल 2025गुजरात बनाम दिल्लीदिल्ली- 203/8, गुजरात- 204/3गुजरात 7 विकेट से जीता
2 मई 2025गुजरात बनाम हैदराबादगुजरात- 224/6, हैदराबाद- 186/6गुजरात 38 रन से जीता
22 मई 2025लखनऊ बनाम गुजरातलखनऊ- 235/2, गुजरात- 202/9लखनऊ 33 रन से जीता
25 मई 2025चेन्नई बनाम गुजरातचेन्नई- 230/5, गुजरात- 147 ऑल-आउटचेन्नई 83 रन से जीता
1 जून 2025मुंबई बनाम पंजाब (एलिमिनेटर)मुंबई- 203/6, पंजाब- 207/5 (19 ओवर)पंजाब 5 विकेट से जीता
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article