क्रिकेट

IPL Final 2025 Narendra Modi Stadium Ka Mausam: आरसीबी बनाम पंजाब मैच में बारिश का साया, जानें अहमदाबाद के मौसम का हर अपडेट

IPL Final 2025 Narendra Modi Stadium Aaj ke IPL Match ka Mausam kaisa Rahega, PBKS VS RCB Ahmedabad Weather Pitch today| नरेंद्र मोदी स्टेडियम, आज के आईपीएल मैच का मौसम लाइव यहां से देखें: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर पंजाब किंग्स से होने वाली है। अहमदाबाद में हो रहे इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

Image

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स आज का मौसम कैसा रहेगा

IPL Final 2025 Narendra Modi Stadium Aaj ke IPL Match ka Mausam kaisa Rahega, PBKS VS RCB Ahmedabad Weather Pitch today| नरेंद्र मोदी स्टेडियम, आज के आईपीएल मैच का मौसम लाइव यहां से देखें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2025 के फाइनल में भिड़ने वाले हैं। RCB बनाम PBKS मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।PBKS और RCB अब इतिहास रचने से सिर्फ़ एक जीत दूर हैं। दोनों टीमें अपने पहले आईपीएल खिताब पर नज़र गड़ाए हुए हैं और खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए बेताब होंगी। RCB और PBKS इस सीज़न की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें रही हैं।PBKS ने लीग चरण में अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि RCB दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के 14 मैचों के बाद 19 अंक थे लेकिन PBKS सिर्फ़ नेट रन-रेट के कारण आगे रही। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि अहमदाबाद के मौसम ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।

आईपीएल 2025 का फाइनल मूल रूप से 25 जून को कोलकाता में होना था। हालांकि, मौसम संबंधी चिंताओं के कारण मैच को ईडन गार्डन से स्थानांतरित कर दिया गया था, क्योंकि शहर में आमतौर पर मानसून के महीनों में भारी बारिश होती है। क्वालीफायर 2 और फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिर से आयोजित किया गया। 1 जून को आयोजित क्वालीफायर 2 बारिश से काफी प्रभावित हुआ था - टॉस के बाद दो घंटे से अधिक की देरी के साथ। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मैच आखिरकार रात 9:44 बजे शुरू हुआ। अब, फाइनल के दौरान भी बारिश की रुकावट की उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Today)

अहमदाबाद मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल बारिश से प्रभावित होने की उम्मीद है। इंडिया टुडे से बात करते हुए, मौसम विभाग के निदेशक अरुणकुमार दासाने ने कहा कि पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है, और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक्यूवेदर के मुताबिक भी मैच के समय बादल रहेंगे हालांकि बारिश के आसार कम जताए गए हैं ऐसे में अगर बारिश होती भी है तो थोड़ी देर का ही खलल डाल सकती है। अहमदाबाद में तापमान मैच के समय 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं ऐसे में फैंस और खिलाड़ियों को गर्मी से राहत रहने वाली है। हालांकि बादल छाए रहने के चलते उमस हो सकती है।

Ahmedabad weather today

अहमदाबाद मौसम लाइव (फोटो- Photo - Accuweather)

अहमदाबाद में पहले भी बारिश फाइनल में डाल चुकी खलल

अहमदाबाद ने पहले 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी, जो बारिश से काफी प्रभावित था। मूल रूप से 28 मई, 2023 के लिए निर्धारित, मैच बिना एक भी गेंद फेंके धुल गया। रिजर्व डे की बदौलत, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले दिन फाइनल आयोजित करने में सक्षम था। फिर भी, बारिश के कारण मैच छोटा हो गया - और दूसरी पारी केवल 15 ओवर की रह गयी।

अगर बारिश के चलते रद्द हुआ फाइनल को क्या होगा? (What happens if RCB vs PBKS Match gets washed out)

अंपायर 3 जून को मैच खत्म करवाने के लिए उत्सुक होंगे। थोड़ी बारिश होने पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि खेल को खत्म करने के लिए खेल में 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा जाएगा। हालांकि, अगर बारिश भारी होती है और मंगलवार को खेल संभव नहीं होता है, तो रिजर्व डे रखा जाता है।अगर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता है, तो पॉइंट टेबल पर ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा। पंजाब किंग्स लीग चरण के अंत के बाद 14 मैचों में नौ जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर रही, और अगर मंगलवार और रिजर्व डे को बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है, तो श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम चैंपियन बन जाएगी।

फाइनल के लिए है रिजर्व डे

आईपीएल 2025 के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया गया है। अगर बारिश की वजह मंगलवार को फाइनल पूरा नहीं हो सका तो अगले दिन यानी 4 जून को मैच खेला जाएगा।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article