क्रिकेट

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 19, 2024, 03:22 PM IST

पंजाब के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम पंजाब किंग्स और मेहमान टीम मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई और शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब की टीम उतरी।

Image

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम का आमना-सामना हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने होम ग्राउंड पर चौथी बार उतरेगी। इस मैदान पर पंजाब को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा सीजन में पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं, आईपीएल के मौजूदा सीजन के पंजाब किंग्स को 6 मैचों में से 2 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को भी 6 मैचों में से 2 मैचों में हार का सामना 4 मैचों का हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

पंजाब-मुंबई टॉस टाइम (PBKS vs MI Toss Time)

- 07.00 PM

पंजाब-मुंबई स्टेडियम (PBKS vs MI Match Venue)

- मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पंजाब

पंजाब किंग्स प्लेइंग-11 (Punjab Kings Playing-11)

रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11 (Mumbai Indians Playing-11)

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squads)

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Mumbai Indians Squads)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article