PBKS vs MI Today IPL Match Live Scorecard: आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में आज पिछले साल की उप-विजेता पंजाब किंग्स के सामने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की चुनौती थी। धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले का टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे मुंबई की टीम ने 4 विकेट होकर हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस एक बार फिर दिलचस्प हो गई है। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई। तिलक ने 33 गेंदों में शानदार 75 रनों की पारी खेली और मुंबई को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। अब पंजाब के लिए प्लेऑफ की लड़ाई और कठिन हो गई है।
पिछले चार मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स को अगर IPL में अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को धर्मशाला में होने वाले मैच में उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी टीम को अगर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने शेष बचे मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। पंजाब कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन आईपीएल की प्रकृति ही ऐसी है कि भाग्य बहुत जल्दी किसी भी तरफ पलट सकता है। जैसा कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा, पंजाब किंग्स की इस मुश्किल स्थिति के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले भाग में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां सामने नहीं आई, लेकिन अब उसके लिए यह चिंता का विषय बन गया है।
दिल्ली के खिलाफ मिली पंजाब को हार
दिल्ली के खिलाफ मैच में अय्यर और उनकी टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंथ सही नहीं रखी। अर्शदीप सिंह की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का इकॉनमी रेट 10 टीमों में सबसे खराब है। आईपीएल के पहले हाफ में जेवियर बार्टलेट और अर्शदीप ने नई गेंद से अच्छा संयोजन प्रदान किया, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी के बाद इसमें अस्थिरता देखने को मिली है।
मुंबई भी बिगाड़ सकती है खेल
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे और यह देखना बाकी है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं या नहीं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार यादव बाकी बचे तीन मैचों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा से भी पावरप्ले में तूफानी शुरुआत की उम्मीद की जाएगी।
टीमें इस प्रकार हैं:-
पंजाब किंग्स:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
मुंबई इंडियंस:- नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, रॉबिन मिंज
