क्रिकेट

PBKS IPL 2024 Retained Players: पंजाब ने दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया रिलीज, टीम की कोर बरकरार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 27, 2023, 12:28 AM IST

PBKS IPL 2024 Retained and Released Players List: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले शाहरुख खान जैसे आतिशी खिलाड़ी सहित कुल 5 प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों पर पंजाब टीम मैनेजमेंट ने जताया है भरोसा?

Image

पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 रिटेन्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स लिस्ट

IPL 2024, PBKS Retained and Released Players List: पिछले 16 सीजन से पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स ने अगले सीजन की नीलामी से पहले अपने रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने इस बार पांच खिलाड़िय़ों को रिलीज किया है। जिसमें श्रीलंका के भानुका राजपक्षे, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम के राज अंगद बावा और ऑलराउंडर शाहरुख खान अहम खिलाड़ी हैं। साथ ही मोहित राठी और बलतेज ढांडा को भी रिलीज कर दिया है।

17 खिलाड़ियों को किया है पंजाब ने रिटेन

खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद पंजाब के पर्स में नीलामी से पहले 29.1 करोड़ रुपये बचे हैं। ऐसे में वो दो विदेशी सहित कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। रिटेन किए गए विदेशी खिलाड़ियों में जॉनी बेयर्स्टो, मैथ्यू शॉर्ट, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा और नाथन एलिस शामिल हैं। शिखर धवन पर भी टीम मैनेजमेंट ने भरोसा बरकरार रखा है। टीम की कोर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 29 करोड़ रुपये में पंजाब कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल कर सकता है।

पंजाब किंग्स(PBKS Retained and Released Player list)

पंजाब किंग्स रिटेन्ड प्लेयर्स: शिखर धवन, जॉनी बेयर्स्टो, जीतेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व टाइदे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बरार, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, विद्वत कावेरप्पा, कगिसो रबाडा, नाथन ऐलिस।

पंजाब किंग्स रिलीज्ड प्लेयर्स लिस्ट: भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान।

पर्स में बाकी राशि: 29.1 करोड़ रुपये

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article