स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिपः ओलंपियन धीरज और एशियाड मेडलिस्ट कुमकुम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

National Archery Championship: भारत के स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कुमकुम मोहोद ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपनी लय बरकरार रखते हुए अपने-अपने वर्ग के रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट के गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

Image

धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने गोल्ड मेडल जीते (X/india_archery)

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कुमकुम मोहोद ने पुरुष और महिला वर्ग के रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम काया है। धीरज ने सेमीफाइनल में पंजाब के केशव राजोरिया को 6-0 से हराया और फाइनल में उनका मुकाबला दिल्ली के ध्रुव बग्गा से हुआ। ध्रुव ने मृणाल चौहान को 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी। कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) के मुकाबले में मृणाल ने केशव को 6-4 से हराया।

महिला वर्ग में, कुमकुम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहली बार नेशनल व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उनका सामना ओलंपियन और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अंकिता भकत से हुआ। सेमीफाइनल में कुमकुम ने महाराष्ट्र की अपनी साथी खिलाड़ी शर्वरी शेंडे को 6-2 से हराया था, जबकि अंकिता ने झारखंड की अपनी साथी खिलाड़ी कोमलिका बारी को इसी अंतर से मात दी थी।

फाइनल तक पहुंचने के लिए कुमकुम को एक कठिन एलिमिनेशन ड्रॉ से गुजरना पड़ा, जहां उन्होंने रिद्धि फोर, सिमरनजीत कौर और शर्वरी जैसी मजबूत खिलाड़ियों को हराया। शर्वरी ने कोमलिका को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। कंपाउंड वर्ग में, अनुभवी रजत चौहान का मुकाबला फाइनल में उभरते हुए खिलाड़ी प्रियांश से होगा।

प्रियांश ने आंध्र प्रदेश के पल्लापु चरण श्रीकर को 149-146 से हराया, जबकि रजत ने हरियाणा के कुशल दलाल को भी इसी अंतर से मात दी।

श्रीकर ने कुशल को 147-146 के करीबी अंतर से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में, चिकिता ने धैर्य बनाए रखते हुए वर्ल्ड कप पदक विजेता मधुरा धमनगांवकर को 148-147 से हराया। शुरुआती एंड में 28-30 से पिछड़ने के बाद, उन्होंने शानदार वापसी की और अपना संयम बनाए रखते हुए एक अंक के अंतर से जीत हासिल की। मधुरवर्षिणी ने उत्तर प्रदेश की साक्षी चौधरी को 145-143 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मधुरा ने साक्षी को 148-143 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article