क्रिकेट

IND vs SA Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को पार्थिव का गुरुमंत्र

IND vs SA Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है। इससे पहले पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया को 3 सुझाव दिए हैं।

Image

भारत-साउथ अफ्रीका (साभार-ICC)

IND vs SA Test: ऑस्ट्रेलिया में व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के बाद अब टीम इंडिया घर पर रेड बॉल क्रिकेट की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चैंपियन साउथ अफ्रीका से है तो तैयारी भी उसी लेवल की होनी चाहिए। लिहाजा टीम इंडिया ने कमर कस ली है। 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से भारत के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम ईडेन गार्डन्स में होने जा रहा है। दोनों टीमें कोलकाता पहुंच गई हैं। हेड टू हेड की बात करें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 44 टेस्ट मैच में 18 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबला भारत के नाम रहा है। 10 मुकाबला ड्रॉ रहा है। लेकिन नई सीरीज हमेशा नई चुनौती लाता है और इन आंकड़ों का उस पर शायद ही कोई असर हो।

WTC टेबल में आगे निकलने की जंग

वर्तमान में टीम इंडिया 61.09 की जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि चैंपियन साउथ अफ्रीका 5वें पायदान पर है और उसके जीत का प्रतिशत 50 है। यह सीरीज दोनों टीमों के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सत्र 2025-27 में भविष्य तय करेगी। ऐसे में दोनों टीम अपना बेस्ट देना चाहेगी। अगर टीम इंडिया को शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन जारी रखना है तो उन्हें पार्थिव पटेल की ये 3 शर्त याद रखनी होगी।

टीम इंडिया को पार्थिव का गुरुमंत्र

14 नवंबर से शुरू हो रहे 2 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया को 3 अहम सुझाव दिए हैं।

1. टॉप ऑर्डर रन बनाएं- पार्थिव का मानना है कि अगर टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा करना है तो टॉप- ऑर्डर बल्लेबाज को रन बनाने होंगे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के अलावा शुभमन गिल को इंग्लैंड का प्रदर्शन दोहराना होगा।

2. कुलदीप यादव को मौका- पार्थिव का मानना है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की वापसी होनी चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह सबसे सफल रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उन्हें मौका नहीं मिला। ऐसे में पार्थिव प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी चाहते हैं।

3. परफेक्ट प्लेइंग इलेवन- इसके अलावा गौतम गंभीर और गिल के सामने परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी। उदाहरण के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को चुनना। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल के मौजूदा फॉर्म को देखकर किसी एक को प्लेइंग इलेवन में मौका देना।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article