3 मैच की टी20 सीरीज जीतने के बाद अब पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज से वनडे में भिड़ने के लिए तैयार है। 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार देर रात ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के पास है तो वेस्टइंडीज का नेतृत्व शाई होप कर रहे हैं। यह इस मैदान पर दूसरा मुकाबला है। पहला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया है। वनडे में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हुई है जो टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थी। बाबर के सामने इस फॉर्मेट में शतकों के मामले में सबसे आगे जाने का मौका है। फिलहाल वह 19 शतक के साथ सईद अनवर से पीछे हैं। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला (PAK vs WI 1st ODI Match Date)
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला शुक्रवार, 8 अगस्त को खेला जाएगा।
कहां होगा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला (PAK vs WI 1st ODI Match Venue)
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला (PAK vs WI 1st ODI Match Timing)
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयनुसार देर रात 11.30 बजे खेला जाएगा।
टीवी पर कहां देखें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला (PAK vs WI 1st ODI Match On Tv)
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा।
कहां देखें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs WI 1st ODI Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode) या वेबसाइट्स पर देखी जा सकती है।
पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, हुसैन तलत, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हसन अली, सुफियान मुकीम, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, हसन नवाज, सईम अयूब, मोहम्मद नवाज।
वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अमीर जांगू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, शेमार जोसेफ, जेडन सील्स, जेडीया ब्लेड्स, ज्वेल एंड्रयू, एविन लुईस।
