क्रिकेट

Asia Cup 2025: वर्चुअल सेमीफाइनल बना एशिया कप 2025 का ये मुकाबला, क्या फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत?

एशिया कप 2025 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चला है। बांग्लादेश को बुधवार को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबले में खेलेने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी इसका फैसला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को दुबई में खेले जाने वाले मुकाबले के परिणाम से होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में भारत से 8 सितंबर को भिड़ेगी।

Image

एशिया कप 2025 बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, वर्चुअल सेमीफाइनल (फोटो क्रेडिट ACC)

दुबई: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को दुबई में खेले गए सुपर फोर राउंड के मुकाबले में 41 रन के अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत (Indian Cricket team) ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं और सुपर फोर राउंड में दूसरी जीत दर्ज करते हुए फाइनल(Asia Cup 2025 Final) में प्रवेश कर लिया है। 28 सितंबर को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी इसे लेकर कई तरह के कयास लगने लगे हैं।

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच करो या मरो की भिड़ंत

सुपर फोर राउंड में बांग्लादेश और पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऐसे में भारत की फाइनल में एंट्री के बाद अब पाकिस्तान और बांग्लादेश (Pakistan vs Bangladesh Super 4 Match) के बीच गुरुवार 26 सितंबर, 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाने वाला मुकाबला वर्चुअल सेमीफाइनल बन गया है। इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो फाइनल (Asia Cup Final) में टीम इंडिया से खिताब के लिए भिड़ेगी।

ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल( Asia Cup 2025 Points Table)

भारतीय टीम के खाते में सुपर फोर राउंड की प्वाइंट्स टेबल में 2 मैच में 2 जीत के साथ चार अंक हैं। उसका नेट रन रेट 1.357 का है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के खाते में अबतक खेले 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ 2-2 अंक हैं। पाकिस्तान 0.226 के नेट रन रेट के साथ दूसरे और बांग्लादेश -0.969 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है। ऐसे में जो टीम पाकिस्तान बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करेगी उसके खाते में चार अंक हो जाएंगे और वो फाइनल में 4 अंक के साथ पहुंच जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच 26 सितंबर को खेला जाने वाला मुकाबला मजह औपचारिकता रह गया है। इस मैच में जीत हार का कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।

पहली बार हो सकता है भारत-पाकिस्तान फाइनल (Asia Cup 2025 Final India vs Pakistan)

एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। पाकिस्तानी ने अबतक टूर्नामेंट में खुद को भारत के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम साबित किया है। पाकिस्तान अबतक टूर्नामेंट में केवल भारत से दो बार हारा है। इसके अलावा वो अन्य टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहा है। वहीं बांग्लादेश को भारत के अलावा टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप दौर के मैच में हार मिली थी। ऐसे में पाकिस्तान का पलड़ा वर्चुअल सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारी नजर आ रहा है। अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचने में सफल हुई हो 41 साल में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल का लुत्फ उठाने का मौका प्रशंसकों को मिल सकता है। मौजूदा टूर्नामेंट में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच तीसरा बार भिड़ंत हो सकती है क्योंकि बांग्लादेश की टीम को नियमित कप्तान लिट्टन दास की कमी महूसस हो रही है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article