क्रिकेट

Pakistan Tours To Australia: टीम स्क्वाड, मैच शेड्यूल, वेन्यू , Pak Vs AUS लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें FUll डिटेल्स

Pakistan Tours To Australia (पाकिस्तान - ऑस्ट्रेलिया ) Team Squad, Schedule, Venue, Streaming Detalis: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 14 दिसंबर को पर्थ में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस, जबकि पाक की टीम नए कप्तान शान मसूद की कप्तानी में उतरेगी।

Image

शान मसूद और पैट कमिंटस। (फोटो- PCB/CricketAus Twitter)

Photo : Twitter

Pakistan Tours To Australia (पाकिस्तान - ऑस्ट्रेलिया ) Squad, Schedule, Streaming: वनडे वर्ल्ड कप में बुरी हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव किए गए थे। बदलाव के बाद पाकिस्तान की टीम नए कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। पाकिस्तान और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में 14 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा महत्वपूर्ण पाकिस्तान के लिए है, क्यों पाक टीम नए कप्तानी में खेलने उतरेगी।

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आलम ने कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद बोर्ड ने शान मसूद को कप्तान बनाने का फैसला किया। अब टीम उनकी कप्तानी में खेलने उतरेगी।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूसमय
14 से 18 दिसंबरपहला टेस्टपर्थ स्टेडियम, पर्थसुबह 7.50 बजे
26 से 30 दिसंबरदूसरा टेस्टमेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्नसुबह 5 बजे
3 से 7 जनवरी 2024तीसरी टेस्टसिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनीसुबह 5 बजे

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड

पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, आगा सलमान, नोमान अली, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, हसन अली, अबरार अहमद, मीर हमजा, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद वसीम जूनियर, साजिद खान।

ऑस्ट्रेलिया टीम (पहला टेस्ट): पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, लांस मॉरिस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिजनी हॉटस्टार पर मुकाबले का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पर्थ में पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा। इसके अलावा मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट और सिडनी में नए साल का टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे शुरू होगा।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article