क्रिकेट

IND vs PAK: भारत के खिलाफ कहां हो गई पाकिस्तान की टीम से चूक, कोच गैरी कस्टर्न ने किया खुलासा

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक लो स्कोरिंग मैच में केवल 6 रनों से मात दे दी। इस हार के बाद पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कस्टर्न ने टीम की जमकर क्लास लगाई और बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा।

Image

गैरी कर्स्टर्न (फोटो- ICC/X)

IND vs PAK: पाकिस्तान के नवनियुक्त मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उनके बल्लेबाज 15 ओवर के बाद रणनीति के अनुसार नहीं चल पाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के कारण दबाव में आ गए।अमेरिका और भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर ग्रुप चरण से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर में उसका स्कोर 4 विकेट पर 84 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई।

कर्स्टन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि 'मेरा मानना है कि इस तरह की पिच पर स्ट्राइक रोटेट करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मैं आपसे सहमत हूं कि कभी इस तरह के मैच को देखना मजेदार होता है जिसमें केवल बाउंड्री ही मायने नहीं रखती।लेकिन आपको 120 गेंद का वास्तव में अच्छी तरह से उपयोग करना होता है। हमने पहले 15 ओवर तक ऐसा किया लेकिन उसके बाद अपनी रणनीति से भटक गए। हमने बहुत अधिक विकेट गंवा दिए।'

हमें विकेट संभालकर बैटिंग करने की जरूरत थी- कस्टर्न

कर्स्टन ने कहा,‘‘बल्लेबाजी इकाई के रूप में आपको बहुत अधिक विकेट गंवाने से बचना चाहिए लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। जब इस तरह का मौका आता है तो खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।’’पाकिस्तान के बल्लेबाज 59 गेंद पर रन नहीं बना पाए। उसे भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए अब आगे के मैच करो या मरो जैसे बन गए हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article