क्रिकेट

PAK vs AFG : पाकिस्तान का धाकड़ गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाफ हुआ हिट विकेट, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 25, 2023, 02:41 PM IST

Pakistan fast bowler Naseem Shah hit wicket : अफगानिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में टी20 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। टीम ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टीम को टी20 में हराते हुए इतिहास रचा। इस मुकाबले में पाक टीम के धाकड़ गेंदबाज हिट विकेट हो गए थे।

Image

पाकिस्तान टीम का तेज गेंदबाज नसीम शाह। (फोटो - अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ट्विटर पर अपलोड वीडियो से)

Photo : Twitter

Pakistan fast bowler Naseen Shah hit wicket : अफगानिस्तान ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ अफगान टीम ने अपने इंटरनेशल टी20 क्रिकेट करियर में पहली बार पाकिस्तान टीम को मात दी। इस मुकाबले में पाक टीम का एक धाकड़ गेंदबाज नसीम शाह हिट विकेट का शिकार हो गया।

16वें ओवर में हुए हिट विकेट

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 92 रन बनाए। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर नसीम शाह हिट विकेट हो गए। अफगान टीम के मोहम्मद नवी ने दो रन पर उनको चलता किया। हिट विकेट होने के बाद नसीम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इमाद वसीम ने पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी पारी खेली। उन्होंने 56.25 की स्ट्राइक रेट से 32 गेंद पर सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। कप्तान शादाब खान ने 18 गेंद पर 12 रन बनाए।

नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में उतरी टीम

अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ पाकिस्तान की टीम नियमित कप्तान के गैरमौजूदगी में उतरी थी। पाक टीम के कप्तान बाबर आजम हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं उतरे हैं। अफगान के खिलाफ शादाब खान की कप्तानी में टीम उतरी थी।

मोहम्मद नबी का ऑलराउंड प्रदर्शन

अफगान क्रिकेटर मोहम्मद नबी का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। नबी ने बल्ले से रन बनाने के साथ गेंद से विकेट भी चटकाए। मोहम्मद नबी ने तीन ओवर में महज 12 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 38 रन बनाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article