क्रिकेट

On This Day 1992 : पाकिस्तान ने इस टीम को हराकर रचा था इतिहास, उस पल को याद कर आज भी हो जाते हैं गदगद

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 25, 2023, 11:12 AM IST

Pakistan vs England : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। उस पल को आज भी याद कर पूरी टीम गदगद हो जाती है। टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम को मात देकर इतिहास रचा था। इस दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान थे।

Image

पाकिस्तान की टीम। (फोटो - आईसीसी के साइट से)

Pakistan vs England : पाकिस्तान क्रिकेट टीम 30 साल पुराने पल को आज भी याद कर खुश हो जाती है। टीम सहित पूरे पाकिस्तान के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। आज ही के दिन यानी 25 मार्च 1992 को पाकिस्तान टीम ने क्रिकेट जगह में तहलका मचाकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज किया था। पाकिस्तान टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 22 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

दो खिलाड़ियों ने जड़ा था अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। टीम की शुरुआती अच्छी नहीं हुई थी। 25 रन के अंदर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। आमिर सोहेल और रमीज रजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। कप्तान इमरान खान ने सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम को संभाला था। इमरान ने 65.45 की स्ट्राइक रेट से 110 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। इसी तरह जावेद मियांदाद ने भी शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर 200 के पार पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने 98 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 58 रन बनाए थे। इंजमाम उल हक अर्धशतक से चूक गए थे। वे 4 चौकों की मदद से 42 रन पर आउट हो गए थे।

इंग्लिश टीम 230 के अंदर सिमट गई

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर 227 रन पर सिमट गई थी। नील फेयरब्रदर ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 88.57 की मदद से लड़खड़ाई टीम को 70 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 62 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 35 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाए थे। ग्राहम गूच भी 29 रन पर आउट हो गए थे।

वसीम-मुश्ताक ने झटके सर्वाधिक विकेट

पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने इंग्लैंड टीम को सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वसीम अकरम ने 10 ओवर में 49 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए थे। इसी तरह मुश्ताक अहमद ने भी कमाल किया था। उन्होंने भी 10 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसमें एक मेडन ओवर भी निकाला था। आकिब जावेद ने दो विकेट और इमरान खान ने एक विकेट झटके थे। इसी तरह डेरेक प्रिंगल इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 10 ओवर में महज 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसमें दो मेडन ओवर भी निकाले थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article