क्रिकेट

ICC Test Team Rankings: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान का बुरा हाल, 1965 के बाद पहली बार इतना नीचे पहुंची

ICC Test Team Rankings: बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बुरा हाल हुआ है। पाकिस्तानी टीम अब इन रैंकिंग्स में 1965 के बाद पहली बार न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

Image

पाकिस्तान टेस्ट टीम रैंकिंग में फिसला (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग
  • बांग्लादेश से हार के बाद रैंकिंग में भी पाकिस्तान पस्त
  • 1965 के बाद पहली बार अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंची पाक टीम

बांग्लादेश के हाथों पहली बार टेस्ट श्रृंखला गंवाने के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गया और उसकी रेटिंग 1965 के बाद पहली बार अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई।

पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से और दूसरे मैच में छह विकेट से हार गया था। यह दोनों मैच रावलपिंडी में खेले गए थे। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘बांग्लादेश के हाथों अपने घरेलू मैदान पर श्रृंखला में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में दो स्थान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गया है।’’

वेबसाइट के अनुसार‘,‘‘पाकिस्तान की टीम श्रृंखला से पहले छठे स्थान पर थी लेकिन लगातार हार के कारण वह वेस्टइंडीज से नीचे आठवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके 76 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान 1965 के बाद पहली बार इतने कम रेटिंग अंकों पर पहुंचा है।’’

बांग्लादेश 13 रेटिंग अंक हासिल करने के बावजूद पाकिस्तान से पीछे नौवें स्थान पर बना हुआ है। श्रृंखला में 2-0 से जीत के बाद हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में उसको फायदा हुआ है और वह भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बांग्लादेश अब दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article