क्रिकेट

कंगाल पीसीबी ने खत्म किया महिला क्रिकेटरों का दैनिक भत्ता, कहा-मिलता है तीन वक्त का खाना..

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को बंद करने का फैसला किया है। जानिए क्या है इसकी वजह?

Image

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीबी ने बंद किया महिला खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता
  • नेशनल कैंप में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के लिए है ये फैसला
  • अगले महीने होने वाली टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईं हैं खिलाड़ी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय शिविरों में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते समाप्त करने का फैसला किया है। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का दैनिक भत्ता नहीं देने के फैसले से वे काफी निराश और परेशान हैं। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,'खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता नहीं दिया जा रहा है क्योंकि बोर्ड अब उन्हें रहने की सुविधा दे रहा है और दिन में तीन बार पूरा भोजन उपलब्ध करा रहा है।'

फैसले से निराश हैं खिलाड़ी

लेकिन दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए मुल्तान में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रही खिलाड़ियों को लगता है कि यह फैसला न्यायसंगत नहीं था क्योंकि वे देश के अलग अलग हिस्सों से इकट्ठी हुई थीं। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही मुल्तान पहुंच चुकी है और 17 सितंबर से शुरू होने वाली सफेद गेंद की श्रृंखला की तैयारी कर रही है जिसे अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article