क्रिकेट

तुमने धोखा दे दियाः खुद किया बयां, इन जनाब ने पाक कप्तान बाबर आजम से किया छल !

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 5, 2022, 10:16 PM IST

Pakistan vs England 1st test, Babar Azam on pitch curator: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में मिली हार के बाद जो बयान दिया उसमें एक अनोखी बात भी उगल दी। उन्होंने रावलपिंडी के पिच क्यूरेटर को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जो अब चर्चा का विषय बन सकती है।

Image

बाबर आजम (AP)

पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी मुमकिन है। आमतौर पर कप्तान और पिच क्यूरेटर के बीच हुई बातचीत सार्वजनिक नहीं होती हैं, मेजबान टीम ने अपनी मर्जी से पिच बनवाई है या नहीं, ये भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं रखा जाता। लेकिन पाकिस्तान में सब खुल्लम-खुल्ला होता है।

वहां, रावलपिंडी में कुछ अनोखा ही हो गया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक सपाट पिच पर पांच दिन संघर्ष कराने के बाद 74 रन से शिकस्त दे दी। शुरुआत से ही इस पिच को लेकर तमाम बातें हो रही थीं लेकिन अब तो खुद कप्तान बाबर आजम ने सब कुछ उगल दिया है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट मैदान के क्यूरेटर ने उनसे राय ली थी लेकिन उन्हें वैसी पिच नहीं मिली जैसा वह चाहते थे। इंग्लैंड ने साहसिक फैसला करके अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित की और पाकिस्तान के सामने 100 ओवर में 343 रन बनाने का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की टीम मैच के पांचवें दिन 268 रन पर आउट हो गई।

गौरतलब है कि पिच काफी सपाट थी और इंग्लैंड पहले दिन ही 500 से अधिक रन बना दिए थे। मैच की पहली दो पारियों में कुल सात शतक लगे। बाबर ने मैच के बाद कहा, ‘‘पिच को तैयार करने के लिए मेरी राय ली गई और हमने स्पष्ट कर दिया था कि हम कैसी पिच चाहते हैं लेकिन चाहे वो मौसम हो या कोई अन्य कारण हमें वैसी पिच नहीं मिली जैसे हम चाहते थे। हम ऐसी पिच चाहते थे जिसमें स्पिनरों के लिए थोड़ा टर्न हो।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article