क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta PAK vs ZIM 2nd T20: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, किया बल्लेबाजी का फैसला

PAK vs ZIM Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Agha Salman vs Sikander Raza: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार (3 दिसंबर 2024)को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि मैच में टॉस कौन जीता है।

Image

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20ई टॉस (फोटो- X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मैच
  • दूसरे टी20 में सीरीज जीतने उतरेगी पाकिस्तान
  • आइए जानते हैं कि टॉस किसने जीता है

Who Won The Toss Today, PAK vs ZIM, Pakistan vs Zimbabwe 2nd T20 Match Toss Live: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच एक और टी20 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों की अहम है। पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे की टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी और जीत हासिल कर सीरीज को बराबर करना चाहेगी। सीरीज का यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम पहले टी20 मुकाबले में सलमान आगा की कप्तानी में उतरेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा की कप्तानी में उतरेगी। इस मैच में टॉस की खास भूमिका होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे टॉस टाइम ( PAK vs ZIM 2nd T20 Match Toss Time)

- 4:30 PM

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे स्टेडियम (PAK vs ZIM 2nd T20 Match Venue)

- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे टॉस विजेता का नाम( PAK vs ZIM 2nd T20 Toss Winner)

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे दूसरे टी20 में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs ZIM 2nd T20 Squads)

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

आगा सलमान (कप्तान), अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सुफियान मोकिम, तैय्यब ताहिर, उस्मान खान (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स , और रिचर्ड नगारवा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article