क्रिकेट

PAK vs ZIM 3rd T20 Dream11 Prediction: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

PAK vs ZIM 3rd T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs Zimbabwe Match Playing X1: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी रोमांचक मुकाबला गुरुवार (05 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज में पाकिस्तान की टीम 2-0 से आगे है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 ड्रीम 11 टीम

PAK vs ZIM 3rd T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs Zimbabwe Match Playing X1: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच एक और टी20 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार (5 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों की अहम है। पाकिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे की टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी और जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी। सीरीज का यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम तीसरे टी20 मुकाबले में सलमान आगा की कप्तानी में उतरेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा की कप्तानी में उतरेगी।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे हेड टू हेड (PAK vs ZIM 3rd T20 Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 20 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान की टीम को 18 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम को 5 जीत होम ग्राउंड पर, 12 अवे ग्राउंड पर और एक न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे को एक जीत होम ग्राउंड पर और एक जीत न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है।

PAK vs ZIM 3rd T20 Match, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे

दिनांक: 05 दिसंबर 2024

समय: 5:00 PM

मैदान: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: उस्मान खान।

बल्लेबाज: सैइम अयूब।

ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, आगा सलमान, जहांदाद खान।

गेंदबाज: हारिस राऊफ, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, अब्बास अफरीदी, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सिकंदर रजा।

उप-कप्तान: सुफियान मोकिम।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

आगा सलमान (कप्तान), अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सुफियान मोकिम, तैय्यब ताहिर, उस्मान खान (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स , और रिचर्ड नगारवा।

(*Disclaimer: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article