क्रिकेट

PAK vs NZ 5th T20 Pitch Report: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें व आखिरी टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, पाक के लिए करो या मरो का मुकाबला

PAK vs NZ 5th T20 Pitch Report Today Match: आज पाकिस्तान क्रिकेट के लिए करो या मरो का मुकाबला है और साख बचाने का सवाल भी। पांच टी20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 'बी' दर्जे की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है और अब आज पांचवां व अंतिम टी20 लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। हम आपको बताते हैं लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

Image

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज
  • 5 मैचों की टी20 सीरीज में कीवी टीम 2-1 से आगे
  • आज पांचवें व अंतिम टी20 में पाक के लिए करो या मरो की स्थिति

PAK (Pakistan) vs NZ (New Zealand) 5th T20 Pitch Report Today Match: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज बहुत अनोखी साबित हुई है। पाकिस्तान अपने घर में अपनी मजबूत टीम के साथ खेल रहा है। जबकि न्यूजीलैंड के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं और पाकिस्तान गई कीवी टीम को 'बी' टीम भी कहा जा सकता है। कमजोर प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद अपने ही घर में पाकिस्तानी टीम दो लगातार मुकाबले गंवा चुकी है और न्यूजीलैंड के पास 2-1 की बढ़त है। अब आज पांचवां व आखिरी टी20 मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने जा रहा है जहां पाकिस्तान को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए किसी भी हाल में जीतना होगा। ट्रॉफी जीतना तो अब पाकिस्तानी टीम भूल जाए।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को ये जिम्मेदारी टी20 विश्व कप 2024 को देखते हुए दोबारा सौंपी गई है लेकिन मौजूदा सीरीज देखकर ऐसा लगता है कि विश्व कप से पहले पाक टीम की हालत कुछ ठीक नहीं है। जब वे अपने ही मैदानों पर एक कमजोर कीवी टीम के खिलाफ नहीं जीत पा रहे हैं। अब आज जब माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम पांचवां मैच खेलने उतरेगी तो वो 3-1 से सीरीज जीतकर कमाल करना चाहेगी। तो आइए जानते हैं आज की पिच कैसी होने वाली है।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ 5th T20 Pitch Report)

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर चौथे टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड ने पस्त करके सीरीज में बढ़त बनाई थी और अब पांचवां मुकाबला भी इसी मैदान पर होने जा रहा है। गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को समर्थन देने वाली विकेट है लेकिन यहां तेज गेंदबाज भी अपना कहर बरपाते आए हैं। पिछले ही मैच को देख लें तो वहां न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में उतरी मेजबान पाकिस्तानी टीम की तरफ से सिर्फ फखर जमान (61) कुछ देर संघर्ष कर सके, बाकी किसी बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया। इस दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्क (3 विकेट) और बेन सीयर्स (2 विकेट) ने पाक की लय ऐसी बिगाड़ी की वे 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन ही बना सके और मैच 4 रन से गंवा दिया।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें (PAK vs NZ 5th T20 Squads)

न्यूजीलैंड टी20 टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के, टिम रॉबिन्सन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेन लिस्टर, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

पाकिस्तानी टी20 टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान और जमान खान।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article