क्रिकेट

Nidhas Trophy Final: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कार्तिक ने बांग्लादेश के जबड़े से छीन ली थी जीत, आज तक नहीं भूले फैंस

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 18, 2023, 09:31 AM IST

on this day 2018: 2018 निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने 8 गेंद पर 29 रन की ऐसी यादगार पारी खेली थी, जिसने टीम इंडिया को न केवल निदहास ट्रॉफी का चैंपियन बना दिया बल्कि इतिहास के पन्नों में उनकी यह पारी हमेशा के लिए दर्ज हो गई।

Image

दिनेश कार्तिक(निदहास ट्रॉफी फाइनल)

Photo : Twitter

18 मार्च 2018 की तारीख भारतीय फैंस के दिलो-दिमाग में इस तरह छाई हुई है जिसके बारे में आज भी सोचने पर फैंस रोमांच से भर जाते हैं। मौका था निदहास ट्रॉफी के फाइनल का और भारतीय टीम, बांग्लादेश के खिलाफ हार के कगार पर खड़ी थी, लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठे दिनेश कार्तिक के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य

भारत के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य था, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने भारत के बल्लेबाज सरेंडर कर चुके थे। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे के रूप में 5वां विकेट गिरा, जब भारत को 12 गेंद में 34 रन की दरकार थी और टीम हार के कगार पर खड़ी थी। मैदान पर दिनेश कार्तिक (DK) की एंट्री हुई जिन्होंने बांग्लादेश की जबड़े से जीत छीन ली और भारत को चैंपियन बना दिया।

12 गेंद में बनाए थे 34 रन

19वां ओवर रुबेल होसेन ने डाला, जिसमें कार्तिक ने 2 छक्के और 2 चौके के साथ 22 रन बटोरे और भारत की जीत की उम्मीदों को जगा दिया। लेकिन अब भी भारत को जीत के लिए आखिरी 6 गेंद में 12 रन बनाने थे और क्रीज पर कार्तिक का साथ दे रहे थे विजय शंकर।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में गेंद सौम्य सरकार के हाथ में थी और स्ट्राइक पर थे विजय शंकर, लेकिन पहली गेंद वाइड थी। दूसरी गेंद डॉट बॉल थी, जिसने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया। पूरा स्टेडियम डीके-डीके का नारा लगा रहा थी। दूसरी गेंद पर शंकर ने एक रन लेकर स्ट्राइक कार्तिक को दी। तीसरी गेंद सरकार ने एक दम ठिकाने पे डाली नतीजा कार्तिक केवल एक रन ही ले पाए।

अब टीम इंडिया को 3 गेंद पर 9 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर शंकर ने चौका लगाकर काम थोड़ा आसान जरूर किया, लेकिन अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवाकर भारत को मुश्किल में फंसाकर चलते बने। कार्तिक स्ट्राइक पर थे और भारत को आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, लेकिन फिर कार्तिक ने वो किया जो उन्होंने 19वें ओवर में रूबेल होसेन के साथ किया। कार्तिक ने छक्का लगाकर बांग्लादेश की जबड़े से जीत छीन ली।

DK की 29 रन की पारी बन गई ऐतिहासिक

दिनेश कार्तिक की 8 गेंद पर 29 रन की यह पारी वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बेस्ट फिनिशर के तौर पर याद की जाती है। इतना ही नहीं उनकी यह पारी उनके करियर का ट्रेडमार्क भी बन गया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article