अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : भाग्योदय को तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, आज होगा महालाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 September : 16 सितंबर का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप दैनिक राशिफल से कर सकते हैं।

Image

16 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 September : आज चन्द्रमा तुला राशि में हैं और सुबह 10:49 बजे के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन, बुध कन्या, गुरु कर्क, सूर्य सिंह और शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। बुधवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। भाद्रपद माह में भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है।

गृहस्थ जीवन में पत्नी का सम्मान करें और संभव हो तो सपत्नीक तीर्थ यात्रा करें। माता-पिता और बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। भगवान शिव का गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा। मंगल से संबंधित द्रव्यों मसूर और गुड़ का दान करें। बुधवार को बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के राहुकाल में उड़द और तिल का दान कर सकते हैं।

मेष राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। शनि द्वादश तथा सूर्य पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के लिए शुभ परिणाम देंगे। करियर में समय-समय पर प्रोमोशन के अवसर मिलते रहेंगे। स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर रहेगा। जॉब बदलने का विचार है तो नए अवसरों पर गंभीरता से विचार करें। लाइफ में अनावश्यक तनाव से बचना जरूरी होगा। लव लाइफ में यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का उपाय: सूर्य उपासना करें। चावल, तिल और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें और गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि (16 सितंबर 2026)

सूर्य चतुर्थ भाव में हैं और सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगे। ऑफिस में विवादों से बचें और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है। शुक्र और चन्द्रमा लव लाइफ में रिश्तों में मधुरता बढ़ाएंगे। बिजनेस में नई डील से सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में दूरी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे और गुरु द्वितीय भाव में हैं। पंचम भाव के शुक्र स्टूडेंट्स के लिए शुभ परिणाम देंगे। बिजनेस में किसी विशेष काम को लेकर कई दिनों से चली आ रही रुकावट अब समाप्त होने की ओर बढ़ेगी। आज पढ़ाई और स्टडी प्रोजेक्ट से जुड़े काम पूरे करने का अच्छा समय है। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। युवा प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

आज का उपाय: सात अन्न का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा व नीला

शुभ अंक: 05 व 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि (16 सितंबर 2026)

गुरु इसी राशि में हैं और राशि स्वामी चन्द्रमा सुबह 10:49 बजे के बाद पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को शुभ परिणाम देंगे। पिछले कुछ समय से जॉब प्रोमोशन में लगातार अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है तो अब परिस्थितियां बदल सकती हैं। तुला राशि के शुक्र से आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। कफ से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।

आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं और मसूर की दाल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

शुभ अंक: 01 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाएंगे। राशि स्वामी सूर्य अपनी राशि में हैं। जॉब प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता मिल सकती है। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रोमोशन के अवसर भी बन सकते हैं। एक साथ कई काम करने के बजाय एक समय में एक ही काम को पूरा करने पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करें। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 05 व 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में रहकर परिवार में सुख-समृद्धि देंगे। स्टूडेंट्स को मन की एकाग्रता पर ध्यान देना होगा। शुक्र द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति और परिवार के लिए शुभ फल देंगे। लंबे समय के परिश्रम के बाद बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना लाभकारी रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ शुरू करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। शुक्र अपनी राशि में स्थित होकर आपको शुभ परिणाम देंगे। गुरु भाग्य भाव में हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से करना होगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी जरूरी है।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से माता लक्ष्मी की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे। अष्टम भाव के मंगल और चतुर्थ भाव के राहु जॉब व बिजनेस में बड़े अवसर दे सकते हैं, लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। चन्द्रमा के साथ गुरु नवम यानी भाग्य भाव को मजबूत कर रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चल रहा संशय धीरे-धीरे दूर होगा। किसी विवाद में अनचाहा भय बना हुआ था तो उसका समाधान हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभ देगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न, तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि (16 सितंबर 2026)

मंगल सप्तम भाव में हैं और राहु स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी दे सकता है। राशि स्वामी गुरु अष्टम भाव में हैं। सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। जॉब में नए पद के लिए आपका प्रयास बेहतर रहेगा। अपने परफॉर्मेंस और अनुभव को प्रोफेशनल तरीके से प्रस्तुत करें। जॉब परिवर्तन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। स्टूडेंट्स करियर को नई दिशा देने में सफल होंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी।

आज का उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र, इत्र, शहद और जल से अभिषेक करें। मंदिर में गेहूं, मिठाई और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर बिजनेस ग्रोथ के अवसर देंगे। गुरु सप्तम भाव में शुभ हैं। शनि तृतीय और मंगल षष्ठम भाव में हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन अपनी व्यवहारिक समझ से कई समस्याओं को हल कर लेंगे। बिजनेस ग्रोथ पहले से बेहतर होगी। जॉब में प्रोग्रेस के संकेत हैं। सकारात्मक सोच और मेहनत से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: शिव उपासना करें। शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि (16 सितंबर 2026)

बुध और शुक्र मैनेजमेंट, आईटी और लॉ के स्टूडेंट्स के लिए सफलता के अवसर बनाएंगे। बिजनेस में किसी अनुबंध को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। शनि द्वितीय भाव में हैं और सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। ऑफिस में टीम के सहयोग से समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। स्टूडेंट्स व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करेंगे तो काम समय पर पूरा कर पाएंगे। टाइम मैनेजमेंट सही नहीं रहा तो तनाव बढ़ सकता है। उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी चुनौती रहेगी।

आज का उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र और दूध अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 05 व 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि (16 सितंबर 2026)

सुबह 10:49 बजे के बाद चन्द्रमा नवम भाव में रहेंगे, जिससे भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। गुरु पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के लिए शुभ परिणाम देंगे। शनि इसी राशि में हैं। जॉब को लेकर सकारात्मक सोच आपके प्रयासों को सही दिशा देगी और आगे चलकर बड़े पद की संभावना बन सकती है। बिजनेस ग्रोथ में तुला राशि के शुक्र का सहयोग मिलेगा। शुक्र और चन्द्रमा प्रेम जीवन को सुखद बनाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल और चावल का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article