क्रिकेट

On This Day 2001: आज के दिन ही द्रविड़ और लक्ष्मण ने किया था वो कमाल जो भुलाए नहीं भूलता

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 13, 2023, 11:06 AM IST

On This Day 2001: आज से ठीक 22 साल पहले कोलकाता के ईडेन गार्डन के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच हुआ था, जब टीम इंडिया ने फॉलोऑन खेल कर शानदार वापसी की और जीत हासिल की। वीवीएस लक्ष्मण ने इस मैच में 281 रन की यादगार पारी खेली थी।

Image

भारत-ऑस्ट्रेलिया कोलकाता टेस्ट 2001

Photo : Twitter

On This Day 2001: 14 मार्च, एक ऐसा दिन जिसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक फाइटबैक के तौर पर याद किया जाएगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन था। भारत के लिए स्थितियां अनुकूल बिल्कुल नहीं थी। पहली पारी में 171 रन बनाकर ऑलआउट होकर टीम फॉलोऑन खेल रही थी और मैच में वापसी करने की कोशिश में लगी थी।

द्रविड़-लक्ष्मण की मैराथन पारी

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया भले खुद को जीत के करीब पा रही थी, लेकिन लक्ष्मण और द्रविड़ के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। लक्ष्मण 109 रन बनाकर नाबाद थे और उनके साथ राहुल द्रविड़ 7 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन जब दिन का खेल खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से बैकफुट पर थी। टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 589 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को मुंहतोड़ जवाब दिया।

दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब थकाया

चौथा दिन पूरी तरह से भारत के इस जोड़ी के नाम रहा। दोनों ने खूब रन बनाए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थकाया। जब दिन का खेल खत्म हुआ तो लक्ष्मण 275 और द्रविड़ 155 रन बनाकर नाबाद लौटे। 5वें दिन भी दोनों के बीच रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। लक्ष्मण ने 452 गेंद पर 281 जबकि द्रविड़ ने 353 गेंद पर 180 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया चौथे दिन एक विकेट भी हासिल नहीं कर पाया।

भारत ने दूसरी पारी में बनाए 657 रन

वीवीएस लक्ष्मण की 281 और राहुल द्रविड़ की 180 रन की मैराथन पारी के दम पर फॉलोऑन खेल रही भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 657 रन बनाकर पारी घोषित की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 284 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन कंगारू 212 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए 171 रन से जीत दर्ज की। भारत की तरफ से हरभजन सिंह ने 6 जबकि सचिन तेंदुलकर ने 3 विकेट झटके।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article