क्रिकेट

World Cup 2023 Most Runs Scorer: विश्व कप में ये बल्लेबाज रहे रन बनाने में सबसे आगे, यहां देखें लिस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 19, 2023, 06:42 PM IST

World Cup 2023 Most Runs Scorer List, Golden Bat in World Cup 2023(वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज): भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

World Cup 2023 Most Runs Scorer, Golden Bat: भारत की मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप 2023 में रनों की जमकर बारिश हुई। कुछ एक मैचों को छोड़ दें तो अधिकांश मैचों में टीमें 300 रन के आसपास पहुंचीं। बल्लेबाजों के रन बनाने का आलम ऐसा था कि शुरुआती 9 मैच में 12 शतक लग चुके थे। रनों की रेस मे ंलगातार उतार चढ़ाव देखने को मिले। अंत में बाजी विराट कोहली के हाथ लगी। विराट 11 मैच की 11 पारियों में 765 रन के साथ टॉप पर रहे। विराट के बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा रहे उन्होंने 597 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान रहे।

विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज( Most Runs Scorer in ICC World Cup 2023)

क्रमांकखिलाड़ी देश रन
1विराट कोहलीभारत765
2रोहित शर्माभारत597
3क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका594
4रचिन रवींद्रन्यूजीलैंड578
5डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड552

विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज( Most Runs Scorer in ICC World Cup 2019)

इंग्लैंड की मेजबानी में खेल गए 12वें वनडे विश्व कप में हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रोहित शर्मा ने 9 मैच की 9 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 81 के औसत और 98.33 के स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए थे। जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल था। रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 140 रन था। रोहित के बाद रनों की रेस में दूसरे पायादन पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर रहे थे। वॉर्नर ने 10 मैच की 10 पारियों में 647 रन बनाए थे। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 606 रन के साथ तीसरे, केन विलियमसन 578 रन के साथ चौथे और जो रूट 556 रन के साथ पांचवें पायदान पर थे।
क्रमांकखिलाड़ीदेश रन
1रोहित शर्माभारत648
2डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया647
3शाकिब अल हसनबांग्लादेश606
4केन विलियमसनन्यूजीलैंड578
5जो रूटइंग्लैंड556

पिछले 5 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज( Most Runs Scorer in Last 5 World Cup)

साल खिलाड़ीदेशरन
2019रोहित शर्माभारत648
2015मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड547
2011तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका500
2007मैथ्यू हेडेनऑस्ट्रेलिया659
2003सचिन तेंदुलकरभारत673
विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को गोल्डन बैट के अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article