क्रिकेट

NZ vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2026, 06:38 AM IST

NZ vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है। पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड इस सीरीज में अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरेगी।

Image

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 5 मैच की टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है। पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला बे-ओवल माउंड मांउगानुई में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की कमान केशव महाराज के पास है जबकि न्यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व मिचेल सेंटनर कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो न्यूजीलैंड के टीम रनर-अप रही थी। फाइनल में उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि साउथ अफ्रीका का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था। सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां फिन एलन ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के लिए इस सीरीज में राहत की बात यह है कि फिन एलन इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। एलन के अलावा कई सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद दमदार टक्कर होने की उम्मीद है। अगर आप यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला (NZ vs SA 1st T20 Match Date)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 15 मार्च, रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला (NZ vs SA 1st T20 Match Venue )

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला बे-ओवल माउंगानुई में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला (NZ vs SA 1st T20 Match Timing)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 11.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 11.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला (NZ vs SA 1st T20 Match On TV)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देखा जा सकता है।

कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (NZ vs SA 1st T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम-

साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Squad)- टोनी डी जॉर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायेन, डियान फॉरेस्टर, जेराल्ड कोएट्जे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपाम्ला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमलेन, नकोबानी मोकोएना

न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad)- डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जिमी नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, ज़ाकरी फोक्स।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article