क्रिकेट

स्टीव स्मिथ के मुताबिक शुभमन गिल नहीं, ये 13 करोड़ का बल्लेबाज है भविष्य का स्टार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:47 PM IST

Steve Smith picks the future star batsman: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मौजूदा समय के युवा बल्लेबाजों में से जिसे भविष्य का सितारा बताया है, वो भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल या इशान किशन नहीं हैं। बल्कि उन्होंने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को भविष्य का सितारा करार दिया है।

Image

स्टीव स्मिथ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान
  • बताया कौन है भविष्य का स्टार क्रिकेटर
  • शुभमन गिल नहीं, इंग्लिश क्रिकेटर को चुना नया सितारा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आज दुनिया के शीर्ष व अनुभवी बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं और उनके बयानों का भी वजन होता है। ऐसे में जब वो भविष्य के स्टार बल्लेबाज से जुड़ी भविष्यवाणी कर रहे हों, तो सभी फैंस की जानने की इच्छा होगी कि आखिर वो बल्लेबाज कौन है। वैसे तो पिछले कुछ समय को देखें तो एक ही ऐसा बल्लेबाज नजर आता है जो भविष्य का धुरंधर बल्लेबाज बनता दिख रहा है। हम बात कर रहे हैं, भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की। लेकिन स्टीव स्मिथ को ऐसा नहीं लगता, उनके मुताबिक इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रुक भविष्य में बड़े स्टार बन सकते हैं।

शुभमन गिल ने इस साल 12 सीमित ओवर क्रिकेट मुकाबले खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 4 शतक निकले हैं और एक दोहरा शतक भी शामिल रहा। उनके इस शानदार फॉर्म को जिसने भी देखा, उसको यही लगा है कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट ही नहीं, विश्व क्रिकेट में ये बल्लेबाज एक बड़ा नाम बनकर उभरेगा। लेकिन 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से बातचीत के दौरान स्टीव स्मिथ से जब पूछा गया कि विश्व क्रिकेट में भविष्य का स्टार बल्लेबाज कौन होगा तो उन्होंने इंग्लैंड के 23 वर्षीय बल्लेबाज हैरी ब्रुक का नाम लिया।

हैरी ब्रुक ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जोरदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता था। उससे पहले भी वो अपनी कई पारियों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं। इसके अलावा 23 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में हैरी ब्रुक के हाथों जैकपॉट भी लगा। उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदकर खलबली मचा दी थी।

इंग्लैंड के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने अब तक 5 टेस्ट, 3 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में वो अब तक 623 रन, वनडे में 86 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से अब तक 372 रन निकल चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article