क्रिकेट

Mumbai vs Meghalaya: मेघालय के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और श्रेयस, मुंबई के लिए यह मुकाबला है अहम

Ranji Trophy 2025, Mumbai vs Meghalaya: रणजी ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार है। गुरुवार से टीम मेघालय के खिलाफ उतरेगी। इस मुकाबले के लिए टीम 16 सदस्यीय टीम घोषित हुई। इस टीम में रोहित शर्मा सहित तीन खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

Image

बल्ले पर साइन करते हुए रोहित शर्मा। (फोटो- Johns. X)

Photo : Twitter

Ranji Trophy 2025, Mumbai vs Meghalaya: डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई ने गुरुवार से मेघालय के खिलाफ शुरू हो रहे करो या मरो के अपने रणजी एलीट ग्रुप ए मैच के लिए रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे और अथर्व अंकोलकर की टीम में वापसी हुई है।

पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलने वाली मुंबई की टीम में भारत के स्टार खिलाड़ी जायसवाल, अय्यर और रोहित नहीं होंगे। ये सभी छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी यहां बीकेसी मैदान पर छठे दौर के मैच में खेले थे। रोहित और जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश का पालन किया।

दूसरी ओर अय्यर इस साल सभी प्रारूपों की घरेलू प्रतियोगिताओं में मुंबई की टीम का अहम हिस्सा रहे। रोहित, जायसवाल और अय्यर अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई की एकादश में शामिल रहे कर्श कोठारी को टीम में नहीं चुना गया है।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हार ने मुंबई की खिताब की रक्षा के अभियान को नुकसान पहुंचाया है क्योंकि अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम को अब मेघालय के खिलाफ बोनस अंक के साथ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और उम्मीद करनी होगी कि बड़ौदा शीर्ष पर चल रहे जम्मू-कश्मीर को उनके मैदान पर हरा दे।

मुंबई की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सिद्धेश लाड, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, सूर्यांश शेडगे, शारदुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, श्रेयस गुरव और अथर्व अंकोलकर।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article