क्रिकेट

WI vs USA: निकोलस पूरन ने रचा इतिहास, छक्कों की हैट्रिक लगाकर तोड़ दिया गेल का महारिकॉर्ड

Nicholas Pooran creates history: निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। पूर्व विंडीज टी20आई कप्तान ने अब तक खेले गए छह मैचों में 17 छक्के लगाए हैं।उन्होंने क्रिस गेल के 16 छक्कों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Image

निकोलस पूरन (फोटो- AP)

Nicholas Pooran creates history: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को 9 विकेट से मात दे दी है। ये वेस्टइंडीज की सुपर 8 राउंड में पहली जीत है और इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा कर ली है। इस मैच में भले ही वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन उन्होंने फिर भी 3 गगनचुंबी छक्के जड़े और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। पूर्व विंडीज टी20आई कप्तान ने अब तक खेले गए छह मैचों में 17 छक्के लगाए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 16 छक्कों को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2012 के दौरान लगाए थे।

टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं

गेल ने सात मैचों में 222 रन बनाए और वेस्टइंडीज को इतिहास में पहली बार खिताब जीतने में मदद की। टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूरन और गेल के बाद शेन वॉटसन और मार्लन सैमुअल्स का नंबर आता है। दोनों ने 2012 टी20 विश्व कप में 15-15 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में टॉप 5 में कोई भी भारतीय नहीं है।

एक टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) 2024* - 17 छक्के

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 2012- 16 छक्के

मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) 2012 - 15 छक्के

शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) 2012 - 15 छक्के

तमीम इकबाल (बांग्लादेश) 2016 - 14 छक्के

एरोन जोन्स (यूएसए) 2024 - 14 छक्के

वेस्टइंडीज ने दर्ज की विशाल जीत

वेस्टइंडीज और यूएसए के बीच खेले गए ग्रुप 2 सुपर 8 मैच के दौरान, पूरन 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने क्रीज पर रहने के दौरान तीन छक्के और एक चौका लगाया और शाई होप (39 गेंदों पर 82) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 23 गेंदों पर 63 रन जोड़े, जिससे वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article