क्रिकेट

IND vs AUS: 'ये 1.5 अरब भारतीयों का अपमान..' ट्रेविस हेड के सेलिब्रेशन पर भड़के नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu on Travis Head celebration: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया मेलबर्न टेस्ट समाप्त हो गया है लेकिन इस मुकाबले में हुई चीजों को लेकर अभी तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्रेविस हेड के वायरल सेलिब्रेशन पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

नवजोत सिंह सिद्धू ट्रेविस हेड का सेलिब्रेशन (फोटो- AP/X)

Navjot Singh Sidhu on Travis Head celebration: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत को आउट करने के बाद ट्रेविस हेड के जश्न की जमकर आलोचना की है। कमेंट्रेटर ने इसे 1.5 अरब भारतीयों का अपमान बताया और भविष्य में क्रिकेट के मैदान पर इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए "कड़ी सज़ा" की मांग की है।

यह घटना बॉक्सिंग डे टेस्ट के 5वें दिन के अंतिम सत्र के दौरान हुई जब हेड ने पंत को आउट किया, जिन्होंने 30 रन बनाए थे। हेड जश्न मनाते हुए एक उंगली को गोलाकार हाथ में दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि चैनल 7 के जेम्स ब्रेशॉ और पैट कमिंस ने बाद में स्पष्ट किया कि यह इशारा "अपनी उंगली बर्फ पर रखने" का प्रतीक था। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी इससे काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

ट्रेविस हेड को मिलनी चाहिए सख्त सजा - सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर लिखा है कि - "मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रेविस हेड का व्यवहार जेंटलमैन गेम के लिए अच्छा नहीं है,यह सबसे खराब उदाहरण है जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बूढ़े खेल देख रहे हों। इस खराब व्यवहार ने किसी व्यक्ति का अपमान नहीं किया बल्कि 1.5 अरब भारतीयों के राष्ट्र का अपमान किया है, उसे ऐसी कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करे ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न करे!!!"

पैट कमिंस ने बताई सेलिब्रेशन के पीछे की वजह

ट्रेविस हेड के सेलिब्रेशन के पीछे बढ़ते विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हेड की उंगली काफी गर्म है और वे विकेट लेने के बाद इसे बर्फ में डालने का इशारा कर रहे थे। गाबा में भी उन्होंने विकेट लेने के तुरंत बाद उंगली बर्फ में डाल दी थी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को मेलबर्न टेस्ट में 184 रनों से हरा दिया है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article