क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने WTC Final के फॉर्मेट पर उठाया सवाल, दी ये खास सलाह

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज नाथन लियोन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के फॉर्मेट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दो साल तक टीम मेहनत करती है और इसका फैसला केवल एक खराब सेशन से बदल जाता है।

Image

नाथन लियोन (साभार-ICC)

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलियाई के स्पिनर नाथन लियोन ने आईसीसी WTC Final के फॉर्मेट पर सवाल उठाया है। उनकी यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब तीसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिन के फाइनल की तारीख आईसीसी ने जारी कर दी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल 11-15 जून के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले लियोन ने एक बदलाव की मांग की है।

WTC Final 3 मैच का हो

नाथन लियोन ने कहा कि WTC का फाइनल मुकाबला 3 मैच का हो जिसे अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि 3 मैच का फाइनल टेस्ट क्रिकेट के वास्तविक नेचर को दिखाएगा जोकि एक मैच के फाइनल में संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने साथ में यह भी माना कि इसके लिए कई तरह की चुनौतियां हैं।

तीन अलग-अलग देशों का नाम भी सुझाया

लियोन ने कहा कि हम दो साल तक लगातार मेहनत करते हैं और किसी एक खराब सेशन से इसका परिणाम बदल जाता है। ऐसे में मेरा सुझाव है कि इसे 3 मैच का किया जाए जिससे की टीम के पास बाउंस बैक करने का मौका हो। उन्होंने 3 अलग-अलग देशों का नाम भी सुझाया। लियोन ने कहा आप इंग्लैंड में एक, भारत में एक, ऑस्ट्रेलिया में एक मैट खेल सकते हैं। इससे आपके पास अलग-अलग परिस्थितियाँ होंगी। लेकिन इसे लागू करने के लिए कई चुनौतियां होंगी।

WTC मेरे लिए वर्ल्ड कप

यह बहुत बड़ी बात है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विश्व कप की तरह है और यह वास्तव में एक बड़ा विश्व कप है। जब आप दो साल तक सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं, तो आपको हर समय अच्छा प्रदर्शन करना होता है।"

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article