क्रिकेट

पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज को हुआ कोरोना, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 09:09 PM IST

Naseem Shah: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कोरोना पॉजिटव पाए जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैच की मौजूदा टी20 सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को तेज बुखार के बाद उन्हें लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

Naseem-Shah

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरोना संक्रमित हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह
  • बुधवार को तेज बुखार के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती
  • कोरोना के साथ नसीम को है निमोनिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर

लाहौर: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को तेज बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद नसीम लाहौर में खेले गए पांचवें टी20 से बाहर हो गए थे। ऐसे में अब उनके कोरोना संक्रित होने की वजह से सीरीज से बाहर होने की खबर आई है।

पीसीबी ने की नसीम के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि

पीसीबी ने इस बात की पुष्टि की है कि नसीम शाह को कोरोना हो गया है और उन्हें निमोनिया भी हो गया है। ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को उन्हें तेज बुखार के बाद लाहौर के अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद बोर्ड ने बताया था कि नसीम को निमोनिया हो गया है।

नसीम महसूस नहीं होने दे रहे हैं शाहीन की कमी

एशिया कप में टी20 डेब्यू करने के बाद से नसीम शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और टीम को शाहीन शाह अफरीदी की कमी कतई महसूस नहीं होने दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे चल रही है। बाकी दो मैच भी लाहौर में खेले जाने है।

बोर्ड नहीं उठाना चाहता है नसीम को लेकर किसी तरह का जोखिम

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है जहां उसे तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेना है। उसके बाद पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप में शिरकत करेगी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नसीम शाह को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठना चाहता है। इसलिए सीरीज से बाहर होने के बाद उन्हें फिट होने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article