क्रिकेट

ICC अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में लिखा नया गौरवशाली अध्याय

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने जापान के आइची नागोया में एशियाई खेलों में क्रिकेट के सफल आयोजन की जमकर सराहना की है। उन्होंने भारतीय महिला और पुरुष टीम की गोल्ड मेडल जीत पर बधाई भी दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

टीम इंडिया के साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नागोया: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अध्यक्ष जय शाह ने शनिवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीमों की सराहना करते हुए कहा कि जापान में आयोजित इस महाद्वीपीय खेल प्रतियोगिता ने इस खेल के लंबे इतिहास में एक नया गौरवशाली अध्याय जोड़ा है।

क्रिकेट के इतिहास में एक नया गौरवशाली अध्याय

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने क्रमशः पाकिस्तान और श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया। शाह ने अपने ’एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किया,'नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में एक नया गौरवशाली अध्याय लिखा है। इस मौके के अनुरूप अभियान के लिए टीम इंडिया को बधाई।'

आयोजकों और ACC को दिया धन्यवाद

उन्होंने कहा, 'हर भाग लेने वाले देश, एशियाई ओलंपिक परिषद और उन आयोजकों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि हमें यहां तक लेकर आई। और साथ ही उन हजारों प्रशंसकों का जिनकी मौजूदगी ने हमें याद दिलाया कि दुनिया में कहीं भी क्रिकेट इतना खास क्यों है।' शाह ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए।

भारत ने पाकिस्तान को दी गोल्ड मेडल मैच में 19 रन से मात

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 19 रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और उपकप्तान तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 6 विकेट खोकर 192 रन बचा सकी। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 33 रन की दरकार थी ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी के बल पर भारतीय टीम की स्वर्णिम जीत पक्की कर दी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article