क्रिकेट

IPL 2026 MI vs KKR, Head to Head: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में होगी मुंबई और कोलकाता के बीच भिड़ंत, जानिए आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी

MI vs KKR Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का उद्घाटन मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। वहीं दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच रविवार (29 मार्च) को होने जा रहा है। इससे पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है भिड़ंत और आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी?

Image

मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर हेड टू हेड

MI vs KKR Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज शनिवार (28 मार्च, 2026) को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ हुआ। वहीं IPL 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स भी लीग की बेहद सफल टीम है। केकेआर ने अब तक तीन आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक कैसी रही है आईपीएल इतिहास में भिड़ंत?

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (RCB vs SRH Head To Head)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन 35 मैचों में मुंबई इंडियंस का लगभग एकतरफा राज कायम है। जहां मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेले गए 35 मुकाबलों में से 24 मैच जीता है, वहीं केकेआर को इन 35 मैचों में सिर्फ 11 जीत नसीब हुई है। हालांकि, सबसे बड़े स्कोर के मामले में KKR आगे है, उसका MI के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 232 रन का है। वहीं MI का KKR के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 210 रन का है। अगर बात करे सबसे कम स्कोर की करें तो KKR का मुंबई के खिलाफ लोएस्ट स्कोर 67 रन है और मुंबई का केकेआर के खिलाफ सबसे कम स्कोर 68 रन है। अगर बात पिछले 4 सीजन की करें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने आपस में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे।

मुंबई और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (MI and KKR IPL 2026 Full Squads)

मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article