क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy: रहाणे की टीम की लगातार दूसरी जीत, पॉइंट टेबल में टॉप पर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 25, 2023, 05:59 PM IST

Vijay Hazare Trophy 2023, Mumbai vs Kerala: मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल की। अपने दूसरे मुकाबले में केरल को 8 विकेट से मात देकर जीत हासिल की और पॉइंट टेबल में 8 अंक के साथ टॉप पर है।

Image

अजिंक्य रहाणे। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Vijay Hazare Trophy 2023, Mumbai vs Kerala: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मैदान पर दबदबा कायम है। रहाणे की टीम मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में लगातार दूसरी जीत मिली। टूर्नामेंट में मुंबई को अपने दूसरे मुकाबले में संजू सैमसम की कप्तानी वाली टीम केरल से भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में मुंबई ने केरल को 8 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी जीत हासिल। टीम की यह मौजूदा ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले सिक्किम को 7 विकेट से मात देकर जीत का खाता खोला था। मुंबई की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है।

केरल की शुरुआत अच्छी नहीं

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल की टीम 49.1 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 रन पर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और सचिन बेबी ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। कप्तान संजू सैमसन ने 83 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाए, जबकि सचिन बेबी ने 134 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 104 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई और टीम 250 रन के अंदर ढेर हो गई।

अंगकृष ने खेली अर्धशतकीय पारी

रिवाइज्ड टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने 24.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंगकृष रघुवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इसके अलावा जय बिस्टा को 30 रन पर संजू सैमसन ने रन आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सुवेद परकर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। टीम का अब अगला मुकाबला 27 नवंबर को बेंग्लुरू में रेलवे से होगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article