क्रिकेट

IND vs AUS: पूर्व चयनकर्ता MSK Prasad ने बताया राहुल और शुभमन गिल में किसे करनी चाहिए ओपनिंग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 5, 2023, 05:00 PM IST

भारत के पूर्व चयनकर्ता MSK Prasad ने नागपुर टेस्ट से पहले बताया है कि रोहित शर्मा के साथ किसे ओपनिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केएल राहुल 5वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। गिल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टी20 में अपना पहला शतक जड़ा है।

Image

केएल राहुल और शुभमन गिल

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग शुभमन गिल करेंगे या केएल राहुल। अब इस चर्चा में भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी कूद गए हैं। उन्होंने बताया कि नागपुर टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ किसे ओपनिंग करनी चाहिए।

MSK Prasad ने बताया किसे करनी चाहिए ओपनिंग

पीटीआई से बात करते हुए MSK Prasad ने कहा 'मुझे कोई समस्या नहीं होगी यदि केएल राहुल 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि शुभमन गिल को नीचे बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाएगा। राहुल ने 50 ओवर क्रिकेट में अच्छा किया है और मुझे नहीं लगता कि उन्हें नीचे बल्लेबाजी नहीं कराया जा सकता।' शुभमन टीम इंडिया के लिए 13 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने नीचे बल्लेबाजी नहीं कि है। इसलिए उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

गिल की बात करें तो व्हाइट गेंद में उनका हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दोहरा शतक, जबकि टी20 में अपना पहला शतक जमाया है। वहीं केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। अगर ऐसा हुआ जैसा कि MSK Prasad कह रहे हैं तो सूर्यकुमार यादव को अपने टेस्ट डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। टी20 का यह नंबर वन बल्लेबाज वनडे में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाया है।

नागपुर टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल भरत, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article