Tulsi Vivah 2026 Wishes: आज तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन घरों में तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। लोग तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाते हैं, घर में पूजा करते हैं और विवाह से जुड़ी रस्में निभाते हैं। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है। यही वजह है कि तुलसी विवाह का दिन कई लोगों के लिए खास होता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजकर उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की कामना करते हैं। अगर आप भी तुलसी विवाह पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या लिखें, तो यहां आपके लिए कुछ खूबसूरत शुभकामना संदेश दिए गए हैं। इन्हें आप WhatsApp, Facebook या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं और अपनों का दिन खास बना सकते हैं।
Happy Tulsi Vivah 2026 Wishes Messages, Quotes, images, Shayari
1. दीप जलें जब तुलसी तले,
सुगंध उठे मन के मिले,
हरि संग तुलसी का यह संगम,
देता सुख-शांति हर जनम।
तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई
Tulsi Vivah ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi
2. पवित्र मिलन का दिन है आज,
गूँजे हर मंदिर में भक्ती के साज।
तुलसी संग विष्णु का ब्याह रचेगा,
जीवन को नया रंग मिलेगा।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं
3. शालिग्राम से ब्याही तुलसी रानी,
सजे भक्ति की अनोखी कहानी,
हर मन में उल्लास, हर द्वार सजाया,
तुलसी विवाह का पर्व आया।
तुलसी विवाह 2026 की शुभकामनाएं
4. हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में होती हैं तुलसी,
वो घर स्वर्ग समान है।
तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई
5. तुलसी का विवाह आया रे,
हर आंगन में साज सजाया रे।
शालिग्राम संग ब्याही तुलसी,
भक्ति का सागर छाया रे।
6. हरि को तुम अति प्यारी,
श्याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है उनका,
तुमसे कैसा नाता,
हमारी विपदा हरो तुम,
कृपा बस तुम्हारी हो।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
7. तुलसी अमर है, पूज्य महान,
हरि संग होता इसका मान,
शुभता, सौभाग्य का देती वरदान,
तुलसी विवाह पर शुभ अरमान।
8. आंगन में सजे तुलसी का द्वार,
गूंजे हरि नाम बारंबार,
मां लक्ष्मी का रूप सुहाना,
लाए घर में सौभाग्य का खजाना।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं
9. सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दीवारों पर दियों की माला होगी
हर आंगन में सजेगा मंडप
श्याम की बांसुरी बाजेगी
और डोली में मां तुलसी विराजेगी।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं
10. मृदुल हवा संग भजन बजे,
आंगन में दीप जले ।
तुलसी-श्याम का मिलन पावन,
हर मन में प्रेम के फूल खिले।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं
