क्रिकेट

धोनी ने दिखाया लखनऊ के खिलाफ दम, जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2024, 10:24 PM IST

एमएस धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 9 गेंद में 28 रन की आतिशी पारी खेली और इस दौरान 101 मीटर लंबा छक्का भी जड़ दिया।

Image

एमएस धोनी(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी ने लखनऊ के खिलाफ खेली 9 गेंद में 28 रन की नाबाद पारी
  • पारी के दौरान जड़े 3 चौके और 2 छक्के
  • यश ठाकुर की गेंद पर आखिरी ओवर में जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का

लखनऊ: एमएस धोनी का बल्ला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जमकर चला। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 4 गेंद में 20 रन की पारी खेलने वाले धोनी ने इसी आतिशी सिलसिले को लखनऊ के खिलाफ भी जारी रखा और 9 गेंद में आतिशी अंदाज में 28 रन 311.11 के स्ट्राइक रेट से जड़ दिए।

यश ठाकुर की गेंद पर जड़ा 101 मीटर का छक्का

धोनी ने अपनी इस छोटी आतिशी पारी के दौरान 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। इनमें से एक छक्का तो 101 मीटर लंबा थो जो उन्होंने यश ठाकुर की गेंद पर पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में जड़ा।

शानदार रहा है धोनी के लिए सीजन

धोनी के लिए आईपीएल का 17वां सीजन शानदार रहा है। 7 मैच की 5 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए एमएस धोनी ने 87 रन 255.88 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 37* रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article