MS Dhoni Throws Party For Team India In Ranchi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंची। इस दौरान टीम होटल से धोनी के घर तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा गया। सबकी नजरें धोनी की गाड़ी पर टिकी थीं जिसे वो खुद ड्राइव कर रहे थे और उन्होंने अपने साथ विराट कोहली को बैठाया हुआ था।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को धोनी के घर जाते हुए देखा गया। टीम के अन्य खिलाड़ी भी धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंचे। बता दें कि इससे पहले भी रांची में क्रिकेट मैच खेलने आई भारतीय क्रिकेट टीम धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंची।
भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान विराट कोहली और धोनी की तस्वीरें गाड़ी में माही के घर जाते हुए वायरल हुईं। इस दौरान सड़कों पर फैंस की नजरें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ढूंढती रहीं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में होगा। उसके बाद दूसरा टी20 मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जबकि तीसरा व अंतिम टी20 मैच 9 दिसंबर को कटक में आयोजित होगा।
