ms dhoni and sakshi dhoni in JSCA Stadium Ranchi, IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के जेसीए क्रिकेट ग्राउंड पर 3 टी-ट्वेंटी मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए और भारतीय टीम को 177 रनों का लक्ष्य दिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच की सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साधी धोनी के साथ स्टेडियम पहुंचे। अपने प्रिय खिलाड़ी को स्टेडियम में देखकर दर्शक काफी ज्यादा खुश नजर आए। इसके बाद दर्शकों ने धोनी-धोनी का नारा लगाना शुरू कर दिया।
बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी धोनी खिलाड़ियों से मिलने ग्राउंड पहुंचे थे और उनका उत्साह बढ़ाया था। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था।
गौरतलब है कि रांची में ही महेंद्र सिंह धोनी का घर है। धोनी जल्द ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे। फिलहाल वो अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के काम में व्यस्त नजर आ रहे हैं।
