IND vs NZ 1st T-20 Highlights: भारत के काम न आया सुंदर का 'अतिसुंदर' प्रदर्शन, पहला टी-20 मैच 21 रन से गंवाया
वनडे सीरीज में कीवी टीम का सफाया (3-0 से) करने वाला भारत शुक्रवार (27 जनवरी, 2023) को पहला टी-20 मैच हार गया। झारखंड के रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत हासिल की। दरअसल, भारत ने टॉस जीतते हुए पहले फील्डिंग का फैसला लिया था। कीवी टीम ने बैटिंग के न्यौते पर छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए 177 रन बनाने थे। पर टीम इंडिया का शुरुआती बैटिंग ऑर्डर कीवी बॉलर्स के आगे लड़खड़ा गया और उसी के बाद से टीम मुश्किलों के बीच उलझ गई। कीवी टीम ने इस जीत के साथ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है।
ट्रस्टेड प्लेयर ऑफ दि मैच - मिशेल सैंटनर, गेम चेंजर ऑफ दि मैच - डेवन कॉनवे, पावर प्लेयर ऑफ दि मैच - वॉशिंगटन सुंदर और प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड डेरिल मिशेल को दिया गया।
JAN 27, 2023 22:45 IST
टीम इंडिया का रहा आज हार्डलक, 21 रन से गंवाया मुकाबला
JAN 27, 2023 22:35 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: बॉलिंग से बैटिंग तक सुंदर रहे 'अतिसुंदर', फंसे मैच के बीच जड़ा पचासा
JAN 27, 2023 22:17 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: और यूं चला गया आठवां विकेट
टीम इंडिया को कुलदीप यादव के रूप में आठवां झटका लगा। वह 18वें ओवर की पहली बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। लॉकी फर्ग्युसन की बॉल पर डेवन कॉनवे ने उनका कैच लिया। वह एक बॉल का सामना कर पाए थे, पर एक भी रन न बना सके और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 127/8 (17.1 Over)
JAN 27, 2023 22:12 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: टीम इंडिया को सातवां झटका, मावी आउट
17वें ओवर की पहली बॉल पर टीम इंडिया के शिवम मावी आउट हुए। वह रन आउट हुए और यह काम कीवी कप्तान मिशेल सैंटनर ने किया। वह तीन बॉल पर सिर्फ दो रन ही बना पाए थे।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 119/7 (16.4 Over)
JAN 27, 2023 22:09 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: हुड्डा भी हो गए आउट, गया छठा विकेट
टीम इंडिया को छठा झटका दीपक हुड्डा के रूप में 16वें ओवर की चौथी बॉल पर लगा। वह मिशेल सैंटनर की बॉल पर डेवन कॉनवे को अपना कैच दे बैठे और 10 बॉल पर सिर्फ 10 रन ही टीम के लिए जुटा पाए।
JAN 27, 2023 22:06 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: कीवियों ने छोड़े ये दो अहम कैच
कीवी टीम से मैच के दौरान दो अहम कैच छूटे। पहला वॉशिंगटन सुंदर का। कॉनवे और सोढ़ी उनका कैच लेने के चक्कर में आपस में टकरा गए थे, लिहाजा वह कैच छूटा, जबकि बाद में दीपक हुड्डा का कैच चैपमैन ने गंवाया।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 111/6 (15.4 Over)
JAN 27, 2023 21:57 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: पांचवां विकेट भी गया, कप्तान हार्दिक आउट
माइकल ब्रेसवेल ने 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर टीम इंडिया के कैप्टन हार्दिक पंड्या का विकेट चटकाया। दरअसल, पंड्या का कैच उन्होंने खुद ही लपका। भारतीय कैप्टन सिर्फ 21 रन बनाकर इसके बाद पवेलियन चलते बने। IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 96/5 (13.4 Over)
JAN 27, 2023 21:52 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: सूर्या भी आउट, 50 से भी चूके
टीम इंडिया को सूर्य कुमार यादव के रूप में बड़ा झटका तब लगा जब वह 12 वें ओवर की चौथी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। ईश सोढ़ी की गेंद पर उन्होंने फिन ऐलन को अपना कैच दे दिया था। वह इस मैच में अपने पचासे से सिर्फ तीन रन से चूक गए। 34 बॉल पर उन्होंने टीम के लिए 47 रन जोड़े।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 83/4 (11.4 Over)
JAN 27, 2023 21:49 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: इन दो बल्लेबाजों ने 50 रनों के लिए की बढ़िया साझेदारी
JAN 27, 2023 21:33 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: यही वजह है...सूर्या को क्यों कहा जाता है 'स्काई'
JAN 27, 2023 21:28 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: टीम इंडिया के किस बॉलर के हाथ लगे कितने विकेट?
हार्दिक पंड्या 3-0-33-0 अर्शदीप सिंह 4-0-51-1 वाशिंगटन सुंदर 4-0-22-2 दीपक हुड्डा 2-0-14-0 उमरान मलिक 1-0-16-0 कुलदीप यादव 4-0-20-1 शिवम मावी 2-0-19-1
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 52/3 (8 Over)
JAN 27, 2023 21:25 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: इसलिए कहा जाता है क्रिकेट को 'जेंटलमेन्स गेम', मुकाबले से पहले यूं साथ मुस्कुराते दिखे थे दोनों कप्तान
JAN 27, 2023 21:21 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: टीम को लगा तीसरा झटका, गिल गंवा बैठे आसान सा कैच
वनडे फॉर्मैट में अपने बल्ले से धुआंधार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका तब लगा जब वह मिशेल सैंटनर की बॉल पर फिन ऐलन को अपना आसान सा कैच गंवा बैठे थे। वह छह बॉल का सामना करते हुए सिर्फ सात रन बना पाए थे, जिसमें उनका एक चौका भी शामिल था।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 37/3 (6.4 Over)
JAN 27, 2023 21:12 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: जब मैच का लुत्फ लेते यूं देखे गए माही और साक्षी
JAN 27, 2023 21:11 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: राहुल त्रिपाठी के नाते लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम को दूसरा झटका तब लगा जब राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। जैकब डफी की बॉल पर डेवन कॉनवे ने उनका कैच लिया। कॉनवे ने छह बॉल का सामना किया था और वह तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर आउट हुए।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 21/3 (4.1 Over)
JAN 27, 2023 21:09 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: टीम इंडिया को जब लगा पहला झटका
टीम इंडिया को ईळान किशन के रूप में पहला झटका लगा। वह दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। टीम का स्कोर तब 10 था। माइकल ब्रेसवेल ने उनका विकेट झटका था और वह पांच बॉल्स का सामना कर सिर्फ चार रन बना पाए, जिसमें एक चौका शामिल था।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 20/3 (3.5 Over)
JAN 27, 2023 21:01 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: 22 रन दे सुंदर ने लिए दो विकेट्स
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार को रांची में बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 176 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 30 गेंद में नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंद में 52 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।
IND vs NZ 1st T-20 Live Score: India 11/1 (2.3 Over)
JAN 27, 2023 20:59 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: भारत के सामने 200 रन का स्कोर भी न खड़ा कर सकी कीवी टीम
JAN 27, 2023 20:50 IST
IND vs NZ 1st T-20 Live: और देखते ही देखते यूं ढेर हुए कीवी टीम के विकेट्स