CSK vs MI: रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 5 बार की मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीम आईपीएल इतिहास में सबसे सफल रही है यही कारण है कि फैंस को वानखेड़े में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीम आज के मैच में नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब दोनों टीम खेलेगी और रोहित शर्मा और एमएस धोनी बतौर खिलाड़ी उतरेंगे।
एमएस धोनी बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में सबकी नजर एमएस धोनी पर होगी जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ अपनी विस्फोटक बैटिंग से फैंस का दिन बना दिया था। उस मुकाबले में धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे। मुंबई के खिलाफ फैंस को धोनी की उसी बल्लेबाजी का इंतजार है। इसके अलावा इस मैच में धोनी एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। धोनी इस रिकॉर्ड से केवल 4 रन दूर हैं। 4 रन बनाते ही एमएस धोनी सीएसके के लिए अपना 5,000 रन पूरा कर लेंगे।
धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 255 मैच में 39.09 की औसत और 136.2 की स्ट्राइक रेट से 5,121 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 24 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार ट्रॉफी दिलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। इसके अलावा धोनी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। वह विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले बल्लेबाज हैं।
